फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीएचडीसी ने महिला टीम वर्ग का जीता खिताब

Thu, 05 Mar 2015 10:46 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
19वीं अंतर केंद्रीय विद्युत क्षेत्र उपक्रम बैडमिंटन प्रतियोगिता में टीएचडीसी ने महिला और एनएचपीसी ने पुरुष टीम वर्ग की चैंपियनशिप पर अपना कब्जा जमाया।
विज्ञापन


वहीं टीएचडीसी की भावना ने दोहरी खिताबी जीत हासिल की। परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा हॉल में बुधवार को महिला टीम वर्ग के फाइनल में टीएचडीसी ने एसजेवीएनएल को 2-0 से हराकर खिताब जीता।

एनएचपीसी को तीसरा, पीएफसी को चौथा स्थान मिला। पुरुष वर्ग के टीम इवेंट के फाइनल में एनएचपीसी ने बीबीएमबी को 3-2 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। निपको तीसरे और टीएचडीसी चौथे स्थान पर रहा।
विज्ञापन


महिला एकल वर्ग के फाइनल में टीएचडीसी की भावना रावत ने एसजेपीएनएल की मीनाक्षी को 21-17, 21-15 से हराकर खिताब जीता। युगल वर्ग में टीएचडीसी की भावना रावत व चित्रा चंद की जोड़ी ने पीएफसी की शैली व शेहला को 21-9,21-15 से हराकर खिताबी जीत दर्ज की।

पुरुष वर्ग के युगल मुकाबले में पावरग्रिड के मानस व अमित की जोड़ी ने निपको के बिशन व इब्लाह को 21-18, 21-15 से शिकस्त देकर फाइनल जीता। समापन समारोह में टीएचडीसी के निदेशक कार्मिक एसके विश्वास ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

इस दौरान टीएचडीसी के महाप्रबंधक एसके अग्रवाल, अपर महाप्रबंधक एच वाधवा, सी मिंज, उप महाप्रबंधक एस चावला, मुकेश वर्मा, एसबी प्रसाद, एसके लखेड़ा, अमरकेंद्र विश्वकर्मा, आलोक टोपो, जीएस रावत, दीपक रावत, रविंद्र रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें