फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वीमिंग-बैडमिंटन की कोचिंग चाहिए तो यहां देखें

Wed, 18 Jun 2014 03:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब सरकार ने मोहाली को खेलों के हब के तौर पर विकसित करने के लिए करोड़ों की लागत से छह स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाए हैं। इसके अलावा एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का हॉकी स्टेडियम भी बनाया गया है। ताकि खेलों के क्षेत्र को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा दिया जा सके।
विज्ञापन


यह बात पंजाब के खेल एवं यूथ वेलफेयर विभाग के सचिव केएस पन्नू ने कही। वह मंगलवार को सेक्टर-63 और सेक्टर-78 के स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्वीमिंग और बैडमिंटन के कोचिंग सेंटरों का उद्घाटन करने के लिए आए थे।

पन्नू ने बताया कि इन कोचिंग सेंटरों में तजुर्बेकार कोच नियुक्त किए गए हैं। ताकि नए उभरते खिलाड़ियों को स्वीमिंग और बैडमिंटन में अंतरराष्ट्रीय स्तर की कोचिंग मिल सके और वह अच्छे खिलाड़ी बनकर दुनियाभर में नाम रोशन कर सकें। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की कि वह इन सेंटरों का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाएं।
विज्ञापन


इस मौके पर खेल विभाग के निदेशक तजिंदर सिंह धालीवाल ने बताया कि इन स्पोर्ट्स स्टेडियमों में स्थापित किए गए कोचिंग सेंटरों में हर तरह की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। जिला खेल अधिकारी मनोहर सिंह ने बताया कि स्वीमिंग और बैडमिंटन में करीब पांच सौ के लगभग खिलाड़ियों ने इन सेंटरों में रजिस्ट्रेशन करवाया है।

गमाडा ने खेल विभाग को सौंपे दो स्टेडियम
गमाडा द्वारा बनाए गए सात स्पोर्ट्स स्टेडियमों में से तीन को खेल विभाग को सौंप दिया गया है। इसमें सेक्टर-63 का स्पोर्ट्स कांपलेक्स और सेक्टर-78 के मल्टीपर्पस स्टेडियम के अलावा फेज-9 में बनाया गया हॉकी स्टेडियम शामिल है। इनमें से हॉकी स्टेडियम को पहले से ही खेल विभाग को सौंप दिया गया है।

सूत्रों के मुताबिक उक्त स्टेडियमों में खेल विभाग अपने स्तर पर कोचिंग सेंटर चलाएगा और बाकी स्टेडियमों में गमाडा खुद विभिन्न प्रकार के खेलों के लिए कोचिंग सेंटर जल्द शुरू करेगा। इसके लिए गमाडा ने गत दिनों कई खेलों के लिए कोच की भर्ती की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। उन्हें जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें