डीयू में बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (बीएमएस) में बुधवार से आवेदन बंद हो जाएंगे।
इसमें 7 जून से रजिस्ट्रेशन शुरू हुआ था। 20 से 22 जून तक छात्रों को ई-मेल से एडमिट कॉर्ड मिल जाएंगे।
26 को आपराह्न तीन से पांच बजे तक प्रवेश परीक्षा होगी और चार जुलाई को इसका रिजल्ट आ जाएगा।
उसी दिन काउंसलिंग के लिए चुने गए लोगों की लिस्ट भी जारी होगी। 6 जुलाई पहली काउंसलिंग होगी जबकि 8 को खाली सीटों की जानकारी दी जाएगी।
इसके बाद 10 जुलाई को दूसरी काउंसलिंग होगी। वहीं, सीटें खाली रहने पर तीसरी काउंसलिंग 13 जुलाई और चौथी 17 जुलाई को होगी।