राज्य स्तरीय वेटरन बैडमिंटन चैंपियनशिप के पहले दिन देहरादून और हरिद्वार के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। वहीं 45 से अधिक आयु वर्ग में टिहरी के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया।
परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा हॉल में शुक्रवार को प्रतियोगिता का उद्घाटन जिलाधिकारी डा. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने किया।
इन्हें मिली जीत
पहले दिन पुरुष एकल वर्ग के 35 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में ललित ने आरएस वर्मा को 21-10, 21-12, गोविंद सिंह ने भूपेश पंत को 21-15, 21-16, प्रशांत जोशी ने वीसी जोशी को 21-12, 21-10, आरएस राना ने मनोज को 21-10, 21-13 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
पढ़ें,हैंडसम दिखने के चक्कर में कहीं बन ना जाएं नपुंसक
राजेश ने धर्मेंद्र को 21-10, 21-13, चंदन पंवार ने जगदीश को 21-15, 21-14, अनुराग गुप्ता ने मनीष को 21-17, 21-18, भूपेंद्र रावत ने नरेंद्र को 21-18, 21-12 और दीपक पाल ने हरीश जोशी को 21-13, 21-16 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई।
45 वर्ष से अधिक में ये जीते
45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में एन भूटियान ने राजेश को 21-19, 21-16, देव प्रकाश ने केडी कापड़ी को 21-13, 21-15, जितेंद्र बिष्ट ने एस सजवान को 21-16, 21-19 से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया।
पढ़ें,केदारनाथ के रावल का भी रहा है विवादों से नाता
टूर्नामेंट के उद्घाटन अवसर पर जिला खेल अधिकारी सतीश सारकी, उप जिला खेल अधिकारी राजेश ममगाईं, दुर्गा प्रसाद वर्मा, एससी विरमानी, नवनीत सेठी, एसके पटेल आदि मौजूद थे।