फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्फ क्लब का प्रधानगी का चुनाव बीएस गिल जीते

Mon, 28 Apr 2014 11:15 AM IST
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएस गिल चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के नए प्रधान होंगे। रविवार को क्लब के मैनेजमेंट के लिए हुए चुनाव में उन्होंने अपने विपक्षी उम्मीदवार तेगवीर सिंह सीबिया को 64 वोटों से हराया।
विज्ञापन


आज सुबह से जारी मतगणना में उन्हें प्रधान पद का विजेता घोषित किया गया। रविवार को हुए मतदान में क्लब के1800 सदस्यों में से 1024 ने ही वोट डाले थे। इनमें बीएस गिल को 576 और तेगवीर सेबिया को 448 वोट मिले।

बीएस गिल के चुनाव जीतने की खबर मिलते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। गिल ने कहा कि वे क्लब का महौल फ्रेंडली बनाने और इसे दुनिया में बुलंदियों पर पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। गौर हो कि गिल 2009-10 में चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के प्रधान की कुर्सी संभाल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें