गुरु नानक पब्लिक स्कूल-30 में दो दिवसीय सालाना एथलेटिक्स मीट का समापन हुआ। इसमें स्कूल के 6-12 कक्षा के छात्र और छात्राओं ने विभिन्न इवेंट में हिस्सा लेते हुए मेडल जीते।
लड़कों में अजय कुमार और लड़कियों में सीमर कौर बेस्ट एथलीट बनी। एथलेटिक्स में 6-8 कक्षा के लड़कों के 100 मीटर रेस में आमीर पहले, शुभम दूसरे, हिमांशु तीसरे स्थान पर रहे।
200 मीटर रेस में आमीर पहले, प्रिंस दूसरे और मनमीत तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों के 6-8 कक्षा में 100 मीटर में सुर्दशना पहले, मनीषा दूसरे और लवलीन तीसरे स्थान पर रही।
200 मीटर में जसप्रीत पहले, मनीषा दूसरे और सोनाली तीसरे स्थान पर रहीं। लोंग जंप में सुर्दशना पहले, जसप्ररीत दूसरे, शिल्पी तीसरे स्थान पर रही।
लड़कियों की 11-12 कक्षा में 100 मीटर रेस में नीलम पहले, मोनिका दूसरे, रेशमा तीसरे स्थान पर रही। 200 मीटर रेस में मोनिका पहले, आरती दूसरे, शालू तीसरे स्थान पर रही।