एशियन बिलियर्ड्स चैंपियनशिप का आयोजन चंडीगढ़ में किया जाएगा। यह आयोजन एशियन कंफेडरेशन आफ बिलियर्ड्स स्पोर्ट्स (एसीबीएस) और वर्ल्ड बिलियर्ड्स लिमिटेड (डब्ल्यूबीएल) पंजाब बिलियर्ड्स एंड स्नूकर एसोसिएशन (पीबीएसए) के सहयोग से करेगी। 15वीं अंडर-21 स्नूकर एंड 13वीं एशियन बिलियर्ड्स चैंपियनशिप एंड फर्स्ट एशियन ग्रा-प्रि वर्ल्ड रैंकिंग इवेंट यहां पहली बार होगी।
एशियन बिलियर्ड्स एंड स्नूकर चैंपियनशिप चार से 10 अप्रैल से सेक्टर-6 स्थित यूटी गेस्ट हाउस में आयोजित की जाएगी। ऐसा पहली बार होगा जब इस ग्रा-प्रि का आयोजन एशिया में होगा।
पीबीएसए के अध्यक्ष डीएस बैंस ने बताया कि क्यू स्पोर्ट्स में 15 देशों से खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस इवेंट में अंतरराष्ट्रीय बिलियर्ड्स एंड स्नूकर खिलाड़ी आलोक कुमार (अर्जुन पुरस्कार विजेता) भी आएंगे।
महासचिव आलोक कुमार पीबीएसए ने कहा कि ‘करीब 15 एशियाई देशों में से हरेक देश से दो टॉप खिलाड़ी यहां अपने देशों का प्रतिनिधित्व करेंगे। एशियन ग्रा-प्रि बिलियर्ड्स ईवेंट वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीटर गिलक्रिस्ट, माइक रसेल, गीत सेठी, पंकज अडवानी, डेविड कॉजियर आदि बड़े नाम इसमें शामिल होंगे।
एशियन स्नूकर अंडर-21 चैंपियनशिप में फर्स्ट राउंड, राउंड रॉबिन और अंतिम 16 राउंड बेस्ट आउट ऑफ सात फ्रेस के रूप में होंगे। एशियन बिलियर्ड्स 100-अप फॉरमेट में खेला जाएगा।