फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्विन ने 'खुशियों' की लगाई हैट्रिक, एक और सपना पूरा

Tue, 12 Aug 2014 06:14 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरकी गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन के लिए यह महीना बेहद शानदार साबित होता जा रहा है। पहले तो अश्विन 8 महीने बाद टीम इंडिया की टेस्ट टीम में जगह पाने में सफल रहे। और फिर मैच खत्म होने के बाद आईसीसी की जारी नई टेस्ट रैंकिंग में वह टेस्ट क्रिकेट में नंबर वन आलराउंडर भी बन गए।
विज्ञापन


अश्विन को इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के चौथे मैच में शामिल किया गया था। लेकिन मैनचेस्टर में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया को एक पारी और 54 रन से हार का सामना करना पड़ा।

हालांकि अश्विन ने बल्लेबाजी से शानदार प्रदर्शन किया और पहली पारी में 40 और दूसरी पारी में नाबाद 46 रन बनाए। लेकिन गेंदबाजी में वह कुछ खास नहीं कर सके थे। बावजूद इसके बल्लेबाजी से कमाल दिखाने के बाद वह नंबर वन बन गए। लेकिन मंगलवार को उन्हें एक और बड़ी सफलता मिली, जिसकी तमन्ना देश के हर खिलाड़ी को होती है।
विज्ञापन

अर्जुन अवार्ड से नवाजे जाएंगे अश्विन

क्रिकेट के मैदान पर दोहरी सफलता हासिल करने के बाद आर अश्विन का अब वह सपना पूरा ‌हुआ है जिसे देश का हर खिलाड़ी देखता है।

देश के प्रति‌ष्ठित खेल सम्मान अर्जुन अवार्ड के लिए अश्विन का नाम भेजा गया है। इस पुरस्कार के लिए उन्हें 5 लाख रुपए भी मिलेंगे।

अश्विन से पहले देश के 46 क्रिकेटरों को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। पिछले साल टीम इंडिया के उपकप्तान विराट कोहली को इस पुरस्कार ने नवाजा गया था।

सलीम दुर्रानी सबसे पहले अर्जुन अवार्ड पाने वाले क्रिकेटर हैं, उन्हें यह सम्मान 1961 में दिया गया था। अर्जुन अवार्ड की शुरुआत 1961 से ही हुई थी।

इस बार किसी खिलाड़ी को खेल रत्न नहीं

देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न के लिए इस बार किसी भी खिलाड़ी के नाम की सिफारिश नहीं की गई है। अंतिम बार ऐसा 21 साल पहले 1993-94 में हुआ था। खेल रत्न के लिए छह खिलाड़ियों के बीच होड़ थी लेकिन कपिल देव की अगुवाई वाली 11 सदस्यीय कमेटी को इनमें एक भी योग्य उम्मीदवार नजर नहीं आया।

खेल रत्न के दावेदारों में इस बार पिछली बार चूक गईं दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण विजेता कृष्णा पूनिया, सोमदेव देववर्मन, पीवी सिंधू, पैरा एथलीट देवेंद्र झांझरिया, जीव मिल्खा सिंह और विकास गौड़ा थे।

सूत्रों की मानें तो इन 6 नामों में खेल मंत्रालय की नई पॉलिसी के मुताबिक दिल्ली राष्ट्रमंडल और गुआंगझू एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता सोमदेव ग्रेडिंग के हिसाब से सबसे ऊपर थे लेकिन उनके नाम पर एतराज जताते हुए कहा गया कि सोमदेव को इन्हीं सफलताओं के नाम पर पिछले वर्ष अर्जुन अवॉर्ड दिया गया है। ऐसे में उन्हें अब इन्हीं सफलताओं पर खेल रत्न कैसे दिया जा सकता है।

कृष्णा पूनिया के बारे में कहा गया कि पिछली बार उनका नाम खारिज किया जा चुका है। इसलिए अब इस पर चर्चा बेकार है।

विकास गौड़ा के इस बार के राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक के प्रदर्शन को शामिल नहीं किया गया। बाकी उनकी सफलताएं खेल रत्न लायक नहीं समझी गईं।

गोल्फर जीव मिल्खा सिंह के लिए खुद कपिल देव आगे आए। उन्होंने जीव का पक्ष लिया लेकिन बाकी कमेटी सदस्यों ने बड़ी सफलताओं के अभाव में इसे भी खारिज किया।

बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू के नाम सिर्फ वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य है। इस सफलता को भी खेल रत्न लायक नहीं समझा गया।

पैरा एथलीट देवेंद्र ऐसे खिलाड़ी थे जिनके नाम 2004 एथेंस पैरालंपिक का गोल्ड था और बीते वर्ष उन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी गोल्ड जीता था लेकिन उन्हें भी नजरअंदाज किया गया।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा 'अर्जुन' केरल से

अर्जुन अवॉर्ड के लिए जिन 15 नामों की सिफारिश की गई है उनमें 5 खिलाड़ी एक ही राज्य केरल के हैं। एथलीट टिंटू लूका, बैडमिंटन में युगज खिलाड़ी वी दीजू, रोइंग के साजी थॉमस, बास्केटबॉल की गीतू अना जोस और पिछली बार पहले सूची में शामिल किए जाने के बाद बाहर किए गए वॉलीबाल खिलाड़ी टॉम जोसेफ इस बार चुन लिए गए हैं। जोसेफ के लिए ही साई के महानिदेशक जीजि थॉमसन पिछली बार विवादों में घिरे थे।

अर्जुन अवार्ड 2014 के लिए नामित खिलाड़ी
आर अश्विन (क्रिकेट)
जय भगवान (बॉक्सिंग)
अभिषेक वर्मा (तीरंदाजी)
हीना सिद्धू (शूटिंग)
रेनु बाला चानू (वेटलिफ्टिंग)
एचएन गिरीशा (पैरा एथलेटिक्स)
सुनील राणा (कुश्ती)
वी दीजू (बैडमिंटन)
गीतू अना जोस (बास्केटबाल)
अनिरबन लाहिरी (गोल्फ)
टिंटू लूका (एथलेटिक्स)
साजी थॉमस (रोइंग)
टॉम जोसेफ (वॉलीबाल)
ममता पुजारी (कबड्डी)
अनक्का अलगामिनी (स्क्वैश)।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें