फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूटी का सालाना स्पोर्ट्स कैलेंडर जारी, पढ़िए

Tue, 08 Jul 2014 12:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
यूटी शिक्षा विभाग का स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट एक बार फिर से खिलाड़ियों को बिजी करने जा रहा है। इसके लिए विभाग ने सोमवार को 2014-15 का स्पोर्ट्स कै लेंडर जारी किया गया। इनमें विभिन्न प्रतियोगिताएं खेली जाएगी।
विज्ञापन


जुलाई: आर्चरी, मुक्केबाजी, चेस, टेबल टेनिस, तलवारबाजी, क्रिकेट, वालीबॉल, सर्किल कबड्डी की प्रतियोगिता 28 जुलाई के बाद होंगी। इसमें अंडर 14, 17, 19 वर्ग में(मैन/ वुमन) खिलाड़ी हिस्सा ले सकते है।

अगस्त: हैंडबॉल, बेसबॉल, बॉल बैडमिंटन, बैडमिंटन, कबड्डी, बास्केटबॉल की प्रतियोगिता 6 अगस्त से होंगी। इसमें अंडर 14, 17, 19 वर्ग में (मैन/ वुमन) खिलाड़ी हिस्सा ले सकते है।
विज्ञापन


अगस्त: बास्केटबॉल, फुटबॉल, हॉकी, लॉन टेनिस, वालीबॉल, नेटबॉल, सॉफ्टबॉल के मुकाबले 25 अगस्त से खेले जाएंगे। इसमें अंडर 14, 17, 19 वर्ग में (मैन/ वुमन) खिलाड़ी हिस्सा ले सकते है।

सितंबर: तैराकी, लॉन टेनिस, योग, रोलर स्केटिंग, रोलर हॉकी, राइफल शूटिंग के मुकाबले एक सितंबर से होंगे। इसमें अंडर 14,17,19 वर्ग में (मैन/ वुमन) खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं।

अक्टूबर: क्रिकेट, फुटबॉल, जिमनास्टिक, हैंडबॉल, मुक्केबाजी, वेट लिफ्टिंग, साइकिल, हॉकी के मुकाबले 10 अक्टूबर से होगें। वहीं, ताईक्वांडों, क्रिकेट, खो-खो, सॉफ्टबॉल, फुटबॉल, जूडो, बास्केटबॉल, वालीबॉल, रेसलिंग के मुकाबले 21 अक्टूबर से होंगे। इसमें अंडर 14, 17, 19 वर्ग में (मैन/ वुमन) खिलाड़ी हिस्सा ले सकते है।
नवंबर: सालाना एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया जाएगा।

ये खिलाड़ी ले सकते हैं हिस्सा
इन खेलों में अंडर 11 वर्ग में 01.01.2004 के बाद के खिलाड़ी हिस्सा ले सकते है। अंडर 14 में 01.01.2001 के बाद की जन्म तिथि वाले हिस्सा ले सकते है। अंडर 17 वर्ग में 01.01.1998 के बाद के खिलाड़ी और अंडर 19 वर्ग में 01.01.1996 के बाद की जन्म तिथि वाले खिलाड़ी हिस्सा ले सकते है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें