फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन टूर्नामेंट में उत्तराखंड की जोड़ियों का जलवा

Thu, 07 Aug 2014 01:47 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड की युगल जोड़ियों ने अपने शानदार खेल के दम पर ऑल इंडिया रैंकिंग जूनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट के मुख्य ड्रॉ में जगह बना ली।
विज्ञापन


सफल नहीं हो सकी रागेश्री और दिव्यांशी की जोड़ी
वैभव-व्योम और इशिता-अनुष्ठा की जोड़ी मुख्य ड्रॉ में पहुंचने में सफल रही। जबकि रागेश्री और दिव्यांशी की जोड़ी अंतिम बांधा पार करने में सफल नहीं हो सकी।

परेड ग्राउंड में बुधवार को क्वालीफाइंग राउंड के तीसरे दिन उत्तराखंड के शटलरों ने अपने शानदार खेल का सफर जारी रखा।

अंडर-19 युगल वर्ग के क्वालीफाइंग राउंड में उत्तराखंड के व्योम व वैभव चौहान की जोड़ी ने महाराष्ट्र के रिषभ और अनिरुद्ध को 15-13, 15-10 से हराकर मुख्य ड्रॉ में प्रवेश किया।
विज्ञापन


अंडर-17 युगल वर्ग में असम के अभिषेक-प्रज्ञान की जोड़ी ने रवींद्र-अमन की जोड़ी को 15-10, 15-12, उत्तर प्रदेश के शुभम-हर्षिल की जोड़ी ने आंध्र प्रदेश के इमरान-हर्ष की जोड़ी को 15-8, 15-6 से हराकर मुख्य ड्रॉ में जगह बनाई।

कैबिनेट मंत्री इंदिरा हृदयेश ने किया उद्घाटन
अंडर-19 बालिका वर्ग में उत्तराखंड की अनुष्ठा वर्मा और इशिता पंवार ने तनीषा व हिमांशी को 15-11, 15-8,  हरियाणा की टीनू दहिया-मुस्तान की जोड़ी ने उत्तराखंड की रागेश्री- दिव्यांशी को 15-11, 15-11 से हराकर मुख्य ड्रॉ में जगह बनाई।

इससे पूर्व बुधवार सुबह कैबिनेट मंत्री इंदिरा हृदयेश ने टूर्नामेंट का बैडमिंटन खेलकर आधिकारिक उद्घाटन किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर इंदिरा हृदयेश ने शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


इस मौके पर आयोजन कमेटी के चेयरमैन डीआईजी संजय गुंज्याल, डॉ. अलकनंदा अशोक, जिला खेल अधिकारी सतीश सार्की लोकेश ओहरी, ओडी शर्मा, बीएस मनकोटी, मदन चरण श्रीवास्तव, दीपक रावत, नवनीत सेठी, डीके सेन आदि मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें