फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन उत्तराखंड के शटलरों का शानदार आगाज

Tue, 05 Aug 2014 04:38 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑल इंडिया जूनियर रैंकिंग प्राइज मनी बैडमिंटन चैंपियनशिप के पहले दिन उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर क्वालीफाइंग राउंड के दूसरे दौर में जगह बनाई।
विज्ञापन


बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा हाल और समर वैली हो रहे मैच
हरियाणा के खिलाड़ियों ने भी जलवा बिखेरा। परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा हाल और समर वैली स्कूल में सोमवार सुबह आठ बजे टूर्नामेंट शुरू हुआ।

पहले दिन 150 से अधिक क्वालीफाइंग मुकाबले खेले गए। अंडर-17 बालक एकल वर्ग में उत्तराखंड के अमंग कौशिक ने दिल्ली के नीतीश कुशवाहा को 10-15, 15-5, 15-14 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।

वहीं महाराष्ट्र के सौरभ केरहलकर ने उत्तर प्रदेश के सौरभ बघेल को 15-5, 15-12, हरियाणा के साहिल ने मध्य प्रदेश के आदित्य जैन को 15-5, 15-3 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई।
विज्ञापन


अंडर-19 एकल वर्ग में उत्तराखंड के व्योम भारद्वाज ने तमिलनाडु के एल्डिन जेलियग को 15-8, 15-8, उत्तराखंड के पार्श्व राज ने उत्तर प्रदेश के चंद्रक शुक्ला को 15-6, 15-9, उत्तराखंड के आजम मोहम्मद ने गुजरात के कुलदीप सिंह जडेजा को 15-12, 15-13 से हराया।

अंडर-17 बालक युगल में हरियाणा के अनमोल व पारस की जोड़ी ने चंडीगढ़ के युवराज व महेश्वर की जोड़ी को 15-5, 15-8 से शिकस्त दी।

बालिका अंडर-19 एकल वर्ग में उत्तराखंड की विज्ञा कौशल ने उत्तर प्रदेश की प्रीति चौधरी को 15-8, 15-7, हरियाणा की कोमल अंतिल ने उत्तर प्रदेश की काव्या गांधी को 15-7, 15-10, दिल्ली की अनामिका कश्यप ने उत्तर प्रदेश की राधा ठाकुर को 15-7, 15-5 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई।

अंडर-17 एकल वर्ग में उत्तराखंड की शेफाली गौतम ने चंडीगढ़ की अर्सिया सेठी को 15-6, 15-13, उत्तराखंड की रक्षिता भंडारी ने दिल्ली की मल्लिका डंग को 7-15, 15-10, 15-14, उत्तराखंड की इशिता पंवार ने गुजरात की कौशा त्रिवेदी को 15-11, 15-14 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई।

मुकाबलों के दौरान उत्तराखंड स्टेट बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव बीएस मनकोटी, आयोजन समिति के चेयरमेन डीआईजी संजय गुंज्याल, आयोजन सचिव लोकेश ओहरी, साई कोच डीके सेन, बैडमिंटन कोच दीपक रावत, राकेश निझावन, सुनील डंग, अमन सक्सेना, एसएस चौहान, नवनीत सेठी, प्रवीण जुयाल आदि मौजूद रहे।

स्क्रीन पर हो रहा लाइव प्रसारण
परेड ग्राउंड स्थित बैडमिंटन हाल में दर्शकों के लिए पर्याप्त जगह न होने के कारण हाल के बाहर दो स्क्रीन लगवाई गई हैं।

एक स्क्रीन वाटरप्रूफ पंडाल में, जबकि दूसरी मेन गेट पर लगाई गई है। स्क्रीनों पर हाल के तीनों कोर्ट पर चल रहे मुकाबलों का लाइव प्रसारण हो रहा है।

छह को होगा उद्घाटन
ऑल इंडिया जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन चैंपियनशिप के मुकाबले सोमवार को शुरू हुए, लेकिन टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य ड्रा के मुकाबलों के साथ किया जाएगा।

आयोजन सचिव लोकेश ओहरी ने बताया कि दो दिन में क्वालीफाइंग राउंड निपटा लिए जाएंगे। छह अगस्त को कैबिनेट मंत्री इंदिरा हृदयेश उद्घाटन करेंगी। 10 अगस्त को समापन पर मुख्यमंत्री हरीश रावत विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें