फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलवार से शुरू होंगे स्पोर्ट्स कॉलेज में दाखिले के ट्रायल

Mon, 06 Apr 2015 12:12 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
खेलों में करियर बनाने की तमन्ना है, लेकिन महंगी फीस राह रोक रही है। ऐसे में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज सपना सच करने का मौका लेकर आ रहा है।
विज्ञापन


स्पोर्ट्स कॉलेज में कक्षा छह और नौ के लिए प्रारंभिक ट्रायल सात अप्रैल से शुरू हो रहे हैं। शुरुआत काशीपुर से होगी। दून से सोमवार को खेल विशेषज्ञों की टीम रवाना होगी।

देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज में 2016-17 शैक्षिक सत्र में कक्षा छह और कक्षा नौ के लिए एथलेटिक्स, फुटबॉल, वालीबॉल, बॉक्सिंग, क्रिकेट, हॉकी और बैडमिंटन खेल के ट्रायल लिए जाने हैं।
विज्ञापन


प्रदेश के 32 सेंटरों में प्रारंभिक ट्रायल होंगे। सात अप्रैल से 18 अप्रैल तक कुमाऊं मंडल के 11 सेंटरों में ट्रायल होंगे, इस बार पिथौरागढ़ जिले के धारचूला को नया सेंटर बनाया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कक्षा छह में प्रवेश के लिए एक जुलाई 2015 को आयु 12 वर्ष और कक्षा नौ के लिए 15 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। ट्रायल में भाग लेने के लिए जिला खेल कार्यालयों और सहायक खेल निदेशालय में 100 रुपये का फार्म उपलब्ध है। फार्म लेकर अभ्यर्थी को ट्रायल स्थल पर पहुंचना होगा।

ये हैं जरूरी
- प्रवेश कक्षा छह और कक्षा नौ में ही
- कक्षा पांच और कक्षा आठ पास का प्रमाण
- उत्तराखंड का मूल निवासी

प्रवेश परीक्षा के मापदंड
शारीरिक परीक्षा
कक्षा- 6
30 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड़, स्टैंडिंग ब्राड जंप, 6 गुणा 10 मीटर शटल रन, फ्लैक्सिबिलिटी टेस्ट, बॉल थ्रो (400 ग्राम)।

कक्षा- 9
60 मीटर दौड़, 2400 मीटर दौड़, स्टैंडिंग ब्राड जंप, 6 गुणा 10 मीटर शटल रन, फ्लैक्सिबिल्टी टेस्ट, बॉल थ्रो(1 किलो)

यहां होंगे ट्रायल
प्रथम चरण - (समय : सुबह 9 बजे से)
7 अप्रैल- स्पोर्ट्स स्टेडियम, काशीपुर
8 अप्रैल- स्पोर्ट्स स्टेडियम, रुद्रपुर
9 अप्रैल- स्पोर्ट्स स्टेडियम, टनकपुर
10 अप्रैल- कलेक्ट्रेट मैदान, चंपावत
11 अप्रैल- स्पोर्ट्स स्टेडियम, पिथौरागढ़
12 अप्रैल- राजकीय इंटर कॉलेज धारचूला
13 अप्रैल- स्पोर्ट्स स्टेडियम, डीडीहाट
14 अप्रैल- राजकीय माध्यमिक विद्यालय, बागेश्वर
15 अप्रैल- स्पोर्ट्स स्टेडियम, अल्मोड़ा
16 अप्रैल- डीएसए ग्राउंड, नैनीताल
17 अप्रैल- स्पोर्ट्स स्टेडियम, हल्द्वानी
18 अप्रैल- नगर पालिका मैदान, रामनगर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें