फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

59 वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स में चंडीगढ़ क्रिकेट चैंपियन

Sat, 01 Feb 2014 06:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
59 वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स में चंडीगढ़ की अंडर 19 टीम क्रिकेट में चैंपियन बनी। फाइनल में चंडीगढ़ ने पंजाब को 134 रनों से हराया।
विज्ञापन


59 वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स में क्रिकेट चैंपियनशिप इंदौर में 27 जनवरी से 1 फरवरी के बीच अयोजित की गई। इसमें देश भर से 28 क्रिकेट टीमों ने हिस्सा लिया।

फाइनल मुकाबले में चंडीगढ़ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम के बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए निर्धार्रित 35 ओवर में 3 विकेट पर 243 रन बनाए।
विज्ञापन


शिवम भांवरी ने शानदार 92 रनों की पारी खेली। अन्य बल्लेबाज भगमिंदर सिंह ने 63 रन और उत्कर्ष ने 38 रन बनाए।

उधर रनों का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम की बल्लेबाजी शुरू से ही लड़खड़ा गई। टीम के बल्लेबाज विरोधी टीम के गेंदबाजों की सटीक गेंदबाजी के आगे अधिक देर तक टिक नही पाए और पूरी टीम 25 ओवर में 109 के स्कोर पर सिमट गई।
विज्ञापन


गेंदबाजी में जगजीत सिंह ने 3 विकेट, भगमिंदर ने 2 विकेट, शिवम भांवरी 1 विकेट, अमिश सिद्दू ने 1 विकेट लिए। इससे पहले चंडीगढ़ की टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में हरियाणा की टीम को 67 रनों से रौंदा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें