फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

56 साल की गीता ने जीते एथलेटिक्स में तीन गोल्ड

Wed, 29 Jan 2014 04:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
इंसान यदि कुछ करने की ठान ले तो उम्र आड़े नहीं आती। इसे साबित कर दिखाया है, पंचकूला सेक्टर 12ए की रहने वाली 56 वर्षीय गीता यादव ने।
विज्ञापन


उन्होंने 24-25 जनवरी को पंचकूला सेक्टर तीन स्थित ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित 23वीं हरियाणा राज्य मास्टर एथलेटिक्स मीट में तीन स्वर्ण पदक हासिल किए।

इस उपलब्धि के आधार पर गीता यादव का जयपुर (राजस्थान) फरवरी 2014 में होने वाले नेशनल मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए चयन किया गया। वह पिछले चार साल से इस चैंपियनशिप में हिस्सा ले रही हैं। वह हरियाणा राज्य कृषि विपरण बोर्ड में अधीक्षक के पद पर नियुक्त हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बचपन से एथलेटिक्स में रुचि थी। लेकिन, निजी कारणों के  चलते खेल का सपना मन में दबा रहा। शादी के बाद घर के साथ-साथ जॉब और बच्चों की जिम्मेदारियां बढ़ गईं।
विज्ञापन


लेकिन, जब बच्चे बड़े हुए तब ये पता नहीं था की उम्रदराज लोगों के लिए मास्टर एथलेटिक जैसे गेम्स कराए जाते है। बचपन के अधूरे सपने को पूरा का सिलसिला 53 वर्ष की अवस्था में शुरू हुआ।

गीता यादव की उपलब्धियां
-23वीं हरियाणा राज्य मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौड़ इवेंट में 55 प्लस आयु वर्ग के 400 मीटर, 800 मीटर और 5 हजार मीटर में स्वर्ण जीते।
-22वीं हरियाणा मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप  में 400, 800, और 1500 मीटर रेस में गोल्ड मेडल जीते।
-34वीं नेशनल मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में ब्रांज मेडल जीता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें