फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वो पांच खास कारण, जिसने टीम इंडिया को दिलाई जीत

Sat, 05 Apr 2014 11:12 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम इंडिया ने 2007 के बाद टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। 2007 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बनाया था तो इस बार वह दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताबी जंग में शामिल हो गया।
विज्ञापन


मीरपुर के शेरे-बंगाल स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबला बेहद रोमांचक रहा और टीम इंडिया ने 5 गेंद शेष रहते यह मैच 6 विकेट से जीत लिया।

आइए, जानते हैं कि भारत की इस शानदार जीत में विराट कोहली की तूफानी पारी के साथ-साथ वो पांच अन्य कौन से कारण रहे हैं जिन्होंने जीत में अहम भूमिका निभाई।
Trending Videos

भुवनेश्वर के झटके ने की शुरुआत

क्रिकेट के 'चोकर्स' कहे जाने वाले दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला लिया। उसके सलामी बल्‍लेबाज क्विंटन डी कॉक ने तेज शुरुआत की और तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पहले तीन गेंदों पर नौ रन बना लिए।

लेकिन वह टीम इंडिया के लिए खतरनाक बनते इससे पहले भुवी ने चौथी गेंद पर विकेटकीपर धोनी के हाथों कैच आउट करा दिया। कॉक 6 रन बनाकर आउट हुए।

अश्विन की पहली ही गेंद पर अमला का आउट होना

महेंद्र ‌सिंह धोनी के बेहद खास गेंदबाज आर अश्विन ने इस मैच में भी बेहद शानदार गेंदबाजी की और उन्होंने मैच में कुल 3 विकेट झटके। उन्होंने इन 3 में से 2 बल्‍लेबाजों को बोल्ड भी किया।

टी-20 वर्ल्ड कप के पिछले दो मैचों में मैन ऑफ द मैच रहे अश्विन ने भारत को दूसरी सफलता जल्द दिलाई। अफ्रीकी पारी के छठे ओवर में जब अश्विन ने अपनी गेंदबाजी का स्पेल शुरू किया तो पहली ही गेंद वाइड चली गई।

इसके बाद उन्होंने वापसी करते हुए खतरनाक बल्‍लेबाज हाशिम अमला (22) को बोल्ड कर दिया। अमला दक्षिण्‍ा अफ्रीका के बेजोड़ बल्‍लेबाज रहे हैं और टूर्नामेंट में काफी रन बनाए थे। उनके आउट होने से भारतीय खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई क्योंकि वह भारत के खिलाफ बड़ी पारी खेलने के लिए जाने जाते हैं।

पहले ओवर में तीन चौके से शुरुआत

भारत जब 173 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरा तो उसे आतशी शुरुआत की दरकार थी जिसे रोहित शर्मा और अंजिक्य रहाणे ने पूरा कर दिया।

दोनों ने पहले ही ओवर में तीन चौके जड़ दिए। तीसरी गेंद पर रहाणे ने चौका जमाया। इसके बाद पांचवीं और छठी गेंद पर रोहित ने भी दो चौके लगाए।

पहले ओवर में 14 रन बनाने के साथ टीम इंडिया ने अपनी पारी आगे बढ़ाई जिससे टीम के लिए लक्ष्य हासिल करने में आसानी हुई।

17वें ओवर में रैना की आतिशी पारी ने किया काम

दूसरा सेमीफाइनल मैच 16वें ओवर तक रोमांचक हो गया था और भारत को यहां से जीत के लिए 24 गेंदों से 40 रन चाहिए थे। 16वें ओवर की अंतिम गेंद पर युवराज सिंह आउट हो गए।

युवराज सिंह (18) का आउट होना टीम के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ क्योंकि वह ठीक से खेल नहीं पा रहे थे। उनके जाने के बाद सुरेश रैना क्रीज पर आए और उन्होंने आते पांच गेंदों पर 17 रन कूट दिए।

17वां ओवर तेज गेंदबाज वाएने पार्नेल डाल रहे थे और क्रीज पर आए नए बल्‍लेबाज रैना पहली गेंद पर रन नहीं बना सके लेकिन इसके बाद दूसरी गेंद पर उन्होंने छक्का जमा दिया। अगली गेंद पर दो रन लेने के बाद रैना चौथी और पांचवीं गेंद पर चौका जमाने में सफल रहे। इस ओवर में आए 17 रन ने टीम इंडिया का काम आसान कर दिया।
विज्ञापन

अंतिम 5 ओवर में हर ओवर में कोहली ने जड़ा चौका

भले ही सुरेश रैना (21) ने पांच गेंदों पर 17 रन बनाकर टीम इंडिया की आस बना दी ले‌किन ए‌क छोर पर टिके विराट कोहली (नाबाद 68) ही टीम की जीत के असली शिल्पकार रहे।

कोहली ने अंजिक्य रहाणे के साथ अच्छी साझेदारी करने के बाद कई शानदार शॉट खेलें जिसे अफ्रीकी क्षेत्ररक्षक रोक पाने में नाकाम रहे। अंतिम ओवरों में कोहली ने चौके लगाकर भारत का रन रेट बनाए रखा।

16वें ओवर में छक्का मारकर अपना अर्धशतक लगाने वाले कोहली ने 15 ओवर के बाद क्रीज पर आने के बाद हर ओवर में चौका या छक्का जरूर ‌लगाया। साथ ही भारत को अंतिम ओवर में जीत के लिए 1 रन चाहिए थे और पहली ही गेंद पर कोहली ने चौका जमाकर टीम को फाइनल में पहुंचा दिया। कोहली ने अपनी पारी में 5 चौके अलावा 2 जोरदार छक्के भी जड़े।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें