फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट बॉल की समस्या और नेपियर वनडे की 5 बातें

Mon, 20 Jan 2014 06:04 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कीवी कप्तान ब्रैंडन मैकुलम का 43वें ओवर में गेंदबाजी में बदलाव करना उनके लिए फायदेमंद साबित हुआ। उन्होंने यह ओवर तेज गेंदबाज मिचेल मैक्कलेंघन को सौंपा और उन्होंने कप्तान को निराश भी नहीं किया।
विज्ञापन


मैक्कलेंघन इस ओवर से पहले सात ओवर 46 रन देकर एक विकेट झटक चुके थे। लेकिन उनका असली फॉर्म दिखा 43वें ओवर में। इस ओवर में चार गेंद के अंदर कप्तान धोनी और रवींद्र जडेजा को पवेलियन भेजकर भारत पर हार का संकट बढ़ा दिया।

अगले ही ओवर में उन्होंने शतकवीर बल्लेबाज विराट कोहली को भी कैच आउट करा दिया। अंतिम ओवरों में इस गेंदबाज की शानदार गेंदबाजी ने वर्ल्ड चैंपियन भारत का खेल बिगाड़ दिया और मेहमान टीम यह मैच हार गई।
विज्ञापन
Trending Videos

स्लॉग ओवर में फिर खर्चीले हुए भारतीय गेंदबाज

भारतीय गेंदबाजों ‌का अंतिम ओवरों में ढेरों रन देने का सिलसिला नेपियर वनडे में भी चला। 40 ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर 202 रन था। लेकिन 44वें और 45वें ओवर में कीवी बल्‍लेबाजों ने 39 रन कूट लिए।

44वें ओवर में मोहम्मद शमी ने 19 रन दे डाले। अंतिम ओवर में कोरी एंडरसन ने 40 गेंदों में तीन चौके और चार छक्के की मदद से अविजित 68 रनों की पारी खेली।

इसके बाद न्यूजीलैंड के बल्‍लेबाजों ने सात ओवर में 75 रन बना डाले। हालांकि भारत मेजबान टीम को 300 के पार जाने से रोक पाने में जरूर कामयाब रहा।

शॉर्ट बॉल फिर भारत के लिए बनी मुसीबत

टीम इंडिया एक समय जीत की ओर बढ़ रही थी और उसे 48 गेंदों में 70 रन और बनाने थे। जबकि उसके पास छह विकेट शेष थे। क्रीज पर इस समय शतकवीर विराट कोहली और कप्तान धोनी जमे हुए थे। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 94 रनों की साझेदारी हो चुकी थी।

लेकिन 43वें ओवर की तीसरी गेंद पर तेज गेंदबाज मिचेल मैक्कलेंघन ने धोनी को कैच आउट कराकर 95 रनों की हो चुकी इस साझेदारी को तोड़ दिया। इसके बाद दो गेंद के अंतराल पर नए बल्‍लेबाज रवींद्र जडेजा (0) को आउट कराकर भारत को बैकफुट पर धकेल दिया। धोनी 46 गेंदों पर 40 रन बनाने के बाद आउट हो गए। और यहां से भारत लक्ष्य से दूर होता गया और टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल सकी।

भारतीयों की शॉर्ट बॉल खेलने की कमजोरी एक बार फिर जगजाहिर हो गई। रोहित शर्मा, शिखर धवन और सुरेश रैना शॉर्ट बॉल नहीं खेल सके और अपना विकेट गंवा बैठे। जबकि अंजिक्य रहाणे एक शानदार कैच के जरिए आउट हो गए थे।

रोहित शर्मा पर दबाव बनाने की कोशिश

भारत के सलामी बल्‍लेबाज के रूप में स्‍थापित हो चुके रोहित शर्मा अब लगातार बड़ी पारी खेलने लगे हैं। और इस बात से न्यूजीलैंड की टीम प्रबंधन भी वाकिफ है। दिग्गज खिलाड़ियों ने सुझाव दिया है कि वह मेजबान टीम भारत पर दबाव बनाने के लिए उसके युवा बल्‍लेबाजों पर अंकुश लगाए।

शायद यही कारण है कि जब ओपनर रोहित शर्मा 23 गेंद खेलने के बाद महज तीन रन बनाकर आउट हो गए। तो उन पर दबाव बनाने के लिए मिचेल मैक्कलेंघन ने विकेट लेने के साथ ही भारतीय बल्‍लेबाज पर फब्तियां भी कसी।

हालांकि अच्छी बात यह रही कि ऐसे मौकों को नहीं चूकने वाले इस भारतीय बल्‍लेबाज ने मौन साधे रखा और चुपचाप पवेलियन की ओर चल दिए। हो सकता है कि अगले मैच में वह अपनी बल्‍लेबाजी से कीवी टीम को बेजोड़ जवाब दिया।
विज्ञापन

रहाणे को मिला नंबर चार का पोजिशन

न्यूजीलैंड दौरे से पहले इस बात पर कयास लगाए जा रहा था कि टीम इंडिया में नंबर चार पर बल्‍लेबाजी के लिए किस बल्‍लेबाज को भेजा जाएगा।

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अंजिक्य रहाणे को नंबर चार पर भेजकर इस कयास पर विराम लगा दिया। रहाणे उस समय बल्‍लेबाजी करने आए जब 19वें ओवर की पहली गेंद पर शिखर धवन (32) कैच आउट हो गए। इसके बाद रहाणे क्रीज पर आए लेकिन महज सात रन बनाकर आउट हो गए।

हालांकि चौथे नंबर पर बल्‍लेबाजी करने आए रहाणे कप्तान के भरोसे पर खरे नहीं उतर सके और महज सात रन बनाकर आउट हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें