फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वितीय हॉट वेदर के फाइनल में पहुंची एसीए

Sun, 14 Jun 2015 01:08 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वितीय हॉट वेदर अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट में अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी (एसीए) ने जीत के साथ फाइनल में जगह बना ली है। दूसरे मैच में बारिश होने के कारण एक ही पारी का मैच हो सका।
विज्ञापन


एफआरआई मैदान में शनिवार को एसीए का सामना एचईसीए गौचर से हुआ। गौचर ने पहले बल्लेबाजी कर 24.4 ओवर में 118 रन बनाए। अभिजीत ने 38, अमित ने 22 रन बनाए। 15 रन अतिरिक्त बने। एसीए के वरुण ने 3 विकेट लिए।

जवाब में एसीए ने 15.2 ओवर में 3 विकेट गंवाकर जीत हासिल कर ली। संयम ने नाबाद 66 रन बनाए। 24 रन अतिरिक्त मिले। गौचर के अभिनीत और आकाश ने 1-1 विकेट लिया। दूसरा मैच एनएससी और स्पोर्ट्स ट्रेनीज के बीच खेला गया।
विज्ञापन


एनएससी ने पहले बल्लेबाजी कर 29 ओवर में 146 रन बनाए। अनवेश ने नाबाद 50 रन बनाए। 36 रन अतिरिक्त बने। स्पोर्ट्स ट्रेनीज ने 3 विकेट लिए। दूसरी पारी शुरू होने से पहले ही बारिश हो गई। इस कारण दूसरी पारी का मैच रविवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें