23 मई से होने वाले रणदीप सिंह हुड्डा क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए नॉर्थ जोन के अंडर-17 खिलाड़ियों के चयन के लिए रविवार को सेक्टर-छह के हंसराज पब्लिक स्कूल में ट्रायल हुआ।
विज्ञापन
इसमें बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले 42 में से 22 खिलाड़ियों का अंडर-17 टीम के लिए चयन किया गया। बाद में इनमें से 15 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा, जिन्हें 18-22 मई के बीच आयोजित होने वाले कैंप में अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन का मौका मिलेगा।