सिटी ब्यूटीफुल के खिलाड़ी लगातार अपने बेहतर प्रदर्शन से बुलदियां छू रहे हैं। अब स्पोर्ट्स कांप्लेक्स-42 के पहलवान प्रवीण डागर और नितिन भारतीय टीम के कैंप में जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। उनके कोच दर्शन लाल का कहना है कि शहर से दोनों ट्रेंनी हैं।
इस आधार पर हुआ चयन
थाईलैंड में 13-16 जून तक एशियन जूनियर चैंपियनशिप का आयोजित हुआ था। इसमें एशिया के बेहतरीन युवा पहलवानों ने हिस्सा लिया था। प्रवीण डागर ने 96 भार वर्ग और नितिन ने 48 किलो भार वर्ग में हिस्सा लेते हुए ब्रांज मेडल पर कब्जा जमाया था।
विरासत में मिली है पहलवानी
प्रवीण डागर के दादा जातीराम और पिता मांगेराम अपने समय में पहलवानी किया करते थे। उनको देख प्रवीण भी उनके नक्शेकदम पर चल पड़ा। शरुआती दौर में दांवपेंच पिता और दादा से सीखे।
सुशील और योगेवर दत्त से मिलती है प्ररेणा
नितिन और प्रवीण ने बताया कि सोनीपत में कई बार कैंप लगता है। सुशील कुमार और योगेश्वर दत्त भी अभ्यास करने आते हैं। उनसे काफी प्ररेणा मिलती है। नितिन ने बताया कि आपने पास इन पहलवानों के होने से हमारा भी हौसला बढ़ता है।