फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय बास्टेकबॉल प्रतियोगिता में टीमों ने दिखाया जलवा

Thu, 29 Oct 2015 03:35 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल के सहयोग से डीएसए मैदान में खेली जा रही तीन दिनी 14वीं राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में नैनीताल, पिथौरागढ़ और देहरादून के खिलाड़ियों ने परचम लहराया।
विज्ञापन


सीनियर बालक वर्ग में पिथौरागढ़ ने नैनीताल को रोमांचक मुकाबले में 25-20 से मात दी। विजेता टीम के कपिल को मैन आफ द मैच दिया गया।

सीनियर बालिका वर्ग में देहरादून ने नैनीताल को 16-13 से हराया, जिसमें काजल को मैन ऑफ द मैच मिला। सब जूनियर बालक वर्ग में नैनीताल ने देहरादून को 20-7 से हराया, जबकि बालिका वर्ग में देहरादून ने नैनीताल को 14-2 से हराया।

मैन ऑफ द मैच नैनीताल के प्रांजल और देहरादून की मीनाक्षी को मिला। जूनियर बालक वर्ग में नैनीताल ने ऊधमसिंह नगर को 21-7 जबकि बालिका वर्ग में पिथौरागढ़ ने देहरादून को 11-3 से मात दी। जिसमें नैनीताल के पंकज और पिथौरागढ़ की शालू को मैन आफ द मैच दिया गया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि पूर्व ओलंपियन राजेंद्र सिंह रावत, विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष श्याम नारायण, पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल, ऑल सेंट्स कॉलेज की प्रधानाचार्या किरन जरमाया और शिक्षाविद् नवीन चंद्र साह, सैनिक स्कूल के प्रबंधक और वरिष्ठ अधिवक्ता ज्योति प्रकाश व सीईओ रघुनाथ लाल आर्य ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें