उत्तराखंड गोल्ड कप में मंगलवार को देना बैंक और एमसीए मुंबई के बीच मैच हुआ। जिसमें टॉस जीतकर देना बैंक ने बल्लेबाजी की।
इस दौरान देना बैंक ने 14 ओवरों में दो विकेट खोकर 68 रन बनाए।
रोमांचक रहा मुकाबला
इससे पहले सोमवार को सरफराज खान व अखिल की अर्द्धशतकीय पारी की बदौलत मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने 32वें ऑल इंडिया उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज किया।
बड़ा स्कोर बनाने के बावजूद एयर इंडिया को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। एसीए ग्राउंड में एयर इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 5 विकेट खोकर 268 रन बनाए।
टीम ही शुरुआत हालांकि खराब रही और सलामी बल्लेबाज रोहित प्रकाश 7 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। दूसरे विकेट के लिए प्रदीप मलिक और हितेन दलाल ने 68 रन की साझेदारी कर टीम को 75 रन तक पहुंचाया।
इस स्कोर पर प्रदीप 37 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। हितेन दलाल ने दीपक जून के साथ तीसरे विकेट के लिए 72 रन जोड़े और स्कोर 147 तक पहुंचाया।
5 चौके व 2 छक्कों की मदद से हितेन 68 रन बनाकर अखिल का शिकार बने। अरुण कुमार ने 33 रन की पारी खेली। निर्धारित 40 ओवर में एयर इंडिया ने 7 विकेट खोकर 268 रन बनाए।
89 रन पर नाबाद लौटे दीपक
दीपक जून 9 चौकों की मदद से 89 रन पर नाबाद लौटे। मुंबई के नगेंद्र ने 2 विकेट चटकाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई को केविन(41) व अखिल की सलामी जोड़ी ने 88 रन की सधी शुरुआत दी। जिस का फायदा शेष बल्लेबाजों ने भी उठाया। अखिल व सरफराज ने दूसरे विकेट लिए 49 रन जोड़े।
अखिल 47 गेंद में 5 चौके व 4 छक्कों की मदद से 74 रन बनाए। सरफराज खान ने 80 गेंद में 7 चौकों की मदद से 84 रन बनाए।
आखिर में इकबाल अब्दुल्ला ने 31 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को 40वें ओवर में 4 विकेट से जीत दिलाई। एयर इंडिया अभिषेक भट्ट ने 3 विकेट लिए।
गोल्ड कप में नहीं दिखेगा चहल का जादू
आईपीएल में अपनी घूमती गेंदों से दिग्गज बल्लेबाजों को मात देने वाले रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू के करिश्माई गेंदबाज यजुवेंद्र चहल का जलवा गोल्ड कप में दिखाई नहीं देगा।
पारिवारिक कारणों से चहल को कार्यक्रम रद्द कर अपने घर जाना पड़ा। जूनियर स्तर पर शतरंज के राष्ट्रीय चैंपियन बनने के साथ ही क्रिकेट की दुनिया का रुख करने वाले यजुवेंद्र चहल गेंदबाजी से आईपीएल में चर्चा में आए।
चहल को बताया था करिश्माई गेंदबाज
क्रिकेट विशेषज्ञों ने चहल को करिश्माई गेंदबाज बताया था। आईपीएल में बंगलूरू की जल्द विदाई के बाद संभावना थी कि चहल ऑल इंडिया उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट में एयर इंडिया की टीम से खेलेंगे।
एयर इंडिया के कोच मनोज शर्मा ने भी रविवार शाम उनके आने की संभावना जताई थी।
अमर उजाला से फोन पर हुई बातचीत में चहल ने बताया कि पारिवारिक कारणों से उनको अपन