प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'मन की बात' कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों को संबोधित किया। यह 'मन की बात' कार्यक्रम का 22वां संस्करण था। पढ़ें क्या रहीं खास बातें...
-पीएम मोदी ने कहा, 'आपके मन की बातें, जो आप चाहते होंगे कि 15 अगस्त को लाल किले से रखी जाए | मैं आपको निमंत्रण देता हूं, आप मुझे ज़रूर लिख भेजिए।
-आजादी के पर्व पर मैं आशा करता हूँ कि आप भी देशभक्ति की प्रेरणा से जुड़ा कुछ अच्छा करेंगें। उसकी तस्वीर नरेंद्र मोदी एप पर भेजिए।
- पीएम मोदी ने कहा कि हिंद छोड़ो के 75 साल और भारत की आज़ादी के 70 साल नई प्रेरणा दे सकते हैं, देश के लिये कुछ करने के लिये संकल्प का अवसर बन सकते हैं।
-पीएम मोदी ने कहा सामाजिक सुरक्षा बेहद अहम है। रक्षाबंधन पर बहनों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना या जीवन ज्योति बीमा योजना भेंट कर सकते है।
-टेक्नोलॉजी के माध्यम से लूटने के एक नये तरीके विश्व भर में फैल रहे हैं | इससे हमें सजग रहना चाहिए।
- 'मैं शिल्पी वर्मा का आभारी हूं कि उन्होंने मुझे धोखाधड़ी और फर्जी ई-मेल की एक घटना से अवगत कराया ।
- टेक्नोलॉजी से लूट के नए तरीकों पर पीएम मोदी ने जनता को आगाह किया।
-आइए, हमारे इन भारतीयों पर गर्व करें, जिन्होंनें दक्षिण अफ्रीका में भी हमारे जीवन के मूल मंत्रों को जी कर दिखाया है |
-पिछले दिनों मुझे दक्षिण अफ्रीका की यात्रा का अवसर मिला। मुझे वहां ऐसे महानुभावों से मिलने का सौभाग्य मिला, जिन्होंने नेल्सन मंडेला के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया। ये भारत के लोग थे जो वहां जाकर बस गए और वहां के लिए खूब काम किया।
-वृक्षारोपण एक जन अभियान बनना चाहिए। किसान भाइयों को खेतों के किनारे खूब पेड़ लगाने चाहिए। जिन्हें वे कुछ सालों बाद सरकार की अनुमति से काटकर बेच भी सकते हैं। इससे देश को टिंबर का आयात नहीं करना पड़ेगा और किसानों की भी आय बढ़ेगी।
-शादी में आम के पौधे भेंट देने के कारण सोनल की शादी बेहद खास बन गई। हमें भी ऐसे ही प्रयोग करने चाहिए।
-'महाभारत के अनुशासन पर्व में पर्यावरण और वृक्ष के महत्व की चर्चा की है, इसलिए बच्चों के कल्याण के लिए वृक्ष लगाएं।