फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमियों की मुराद पूरी करते हैं यह भगवान

विज्ञापन
विज्ञापन
यूं तो हर मुहल्ले और शहर में मंदिर मिल जाएंगे। लेकिन कुछ मंदिर ऐसे हैं जो किसी खास बात को लेकर बहुत प्रसिद्घ हो जाते हैं।
विज्ञापन


ऐसे ही कुछ मंदिर हैं जो प्रेमियों का मिलन करवाने के लिए बहुत प्रसिद्घ हो चुके हैं। इन मंदिरों के विषय में माना जाता है कि यहां आकर जो प्रेमी मिलन की मन्नत मांगते हैं उनकी मुराद पूरी होती है।

गणेश जी करवाते हैं प्रेमियों का मिलन

राजस्थान का जोधपुर शहर, यहां गणेश जी का एक प्रसिद्घ मंदिर है। यहां हर बुधवार भक्तों की लंबी कतार लगती है।

इनमें अधिकतर ऐसे लोग होते हैं जो गणेश जी से यह मन्नत मांगने आते हैं कि जिसे चाहते हैं उससे शादी हो जाए। इस कारण गणेश जी इश्किया गजानन के नाम से भी प्रसिद्घ हैं।

गणेश जी की ख्याति इसलिए भी ही है कि यहां मांगी गई प्रेम की मिन्नतें गणेश जी पूरी करते हैं। किसी समय गणेश जी का यह मंदिर गुरु गणपति के नाम से जाना जाता था।

प्रेमियों की शादी करवाते हैं हनुमान

मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर से महज 20 किलोमीटर की दूरी पर है आगासौद कस्बा। यहीं पर है हनुमान जी का एक प्राचीन मंदिर जो पूरे इलाके में शादी वाले हनुमान जी के नाम से प्रसिद्घ है।

माना जाता है कि शादी वाले हनुमान जी को लाल गुलाब का फूल बहुत पसंद है। जो भक्त हनुमान जी को लाल गुलाब का फूल भेंट करते हैं हनुमान जी उसकी मनोकामना पूरी करते हैं।

मंदिर के पुजारी पंडित राजकुमार का कहना है कि शादी वाले हनुमान जी यूं तो सभी तरह की मुरादें पूरी करते हैं। लेकिन यहां ऐसे युवक युवतियां अधिक आते हैं जिनकी शादी में बाधा आ रही होती है। हनुमान जी की कृपा से विवाह में आने वाली बाधाएं दूर हो जाती हैं।

प्रेम के देवता विनायक

उत्तर भारत की तरह दक्षिण भारत में भी गणेश और हनुमान जी का एक मंदिर प्रेमियों के बीच काफी प्रसिद्घि है। तमिलनाडु में गणेश जी का एक मंदिर है जो कधाल विनयागार यानी प्रेम के देवता विनायक के नाम से प्रसिद्घ है।

यहां प्रेमी प्रेमिका विवाह की प्रार्थना लेकर गणेश जी के पास आते हैं। इस मंदिर में कई प्रेमी युगलों की शादी हो चुकी है।

विज्ञापन

खम्मम में प्रेम का प्रसिद्घ मंदिर

आंध्रप्रदेश के खम्मम जिले में हनुमान जी का एक प्राचीन मंदिर है। इस मंदिर में हनुमान जी के साथ उनकी पत्नी के भी दर्शन प्राप्त होते हैं। यह मंदिर इकलौता गवाह है हनुमान जी के विवाह का।

मान्यता है कि हनुमान जी के इस मंदिर में आकर जो दंपत्ति हनुमान और उनकी पत्नी के दर्शन करते हैं उनके वैवाहिक जीवन में प्रेम और आपसी तालमेल बना रहता है। वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियों से मुक्ति दिलाते हैं विवाहित हनुमान जी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें