फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगारी से तंग आकर युवक ने दी जान

Sun, 27 Apr 2014 12:54 AM IST
bahadurgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरोजगारी से तंग आकर गत दिवस जहरीला पदार्थ निगलने वाले युवक प्रवेश ने रोहतक पीजीआईएमएस में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर थाना शहर पुलिस ने परिजनों के बयान पर हादसा मानते हुए कार्रवाई की है।  
विज्ञापन

जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि सोनीपत जिला निवासी प्रवेश तीन बहनों का इकलौता भाई था। वह काफी दिनों से अपने मामा के पास कसार गांव में रहता था।
वह अच्छे रोजगार की तलाश के लिए बहादुरगढ़ में आया था मगर कई दिनों से वह परेशान चल रहा था। जब वह शुक्रवार को बहादुरगढ़ में किसी कार्य के लिए आया हुआ था तो उसने रेलवे रोड पर जहरीली वस्तु निगल ली थी। इससे उसकी हालत बिगड़ गई।
उसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर बहादुरगढ़ में लाया गया तो यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रोहतक रेफर कर दिया। जहां उपचार के समय प्रवेश ने दम तोड़ दिया। अनुसंधान अधिकारी ने बताया कि मृतक के पिता के बयान पर घटना को हादसा मानते हुए कार्रवाई की है। शव का शनिवार को रोहतक स्थित पीजीआईएमएस में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें