पानीपत मार्ग पर करीब छ: बजे राधा स्वामी सत्संग भवन के समीप मोपेड पर कपड़े बेचने वाले एक व्यक्ति को पीछे से ट्रक ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया और शव को अपने कब्जे में लेकर शव गृह में रखवा दिया।
जानकारी के अनुसार गोहाना-पानीपत मार्ग पर गांव बरोदा निवासी महावीर कपड़े बेच कर एक मोपेड पर सैनीपुरा से गोहाना की ओर आ रहा था। जब वह मोपेड को लेकर पानीपत रोड पर स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन के समीप पहुंचा तो पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी।
ट्रक की टक्कर से वह सड़क पर जा गिरा और उसकी गर्दन पर से ट्रक का टायर निकल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया और शव को अपने कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल के शव गृह में भिजवा दिया। मृतक की पहचान गांव बरोदा निवासी महावीर (40) पुत्र निहाल सिंह के तौर पर हुई है।