फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WhatsApp ने बताया चैट को सुरक्षित रखने का मंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
हाल ही में बैस बॉसचेर्ट ने अपने ब्लॉग में लिखा कि किसी भी एप्लिकेशन के जरिए से कनेक्ट होकर, माइक्रोएसडी कार्ड में सुरक्षित व्हाट्ऐप चैट लॉग पढ़ा जा सकता है, बॉसचेर्ट ब्लॉग के अनुसार व्हाट्ऐप चैट की चोरी करने के लिए सबसे पहले जरूरत होती है, एक ऐसी स्टोरेज की, जहां पर व्हाट्ऐप डेटाबेस सुरक्षित होता है। जैसे माइक्रोएसडी कार्ड
विज्ञापन


इसके बाद अब जरूरत है एक ऐसी एप्लिकेशन की जो व्हाट्ऐप डेटाबेस को एक्सेस करके इसकी हिस्ट्री को वेबसाइट पर अपलोड कर सके।

व्हाट्ऐप ने बताया इसका हल

व्हाट्ऐप ने व्हाट्ऐप चैट सिक्यूरिटी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। व्हाट्ऐप ने सीनेट को एक इंटरव्यू में कहा है कि हम सिक्यूरिटी को लेकर जागरूक हैं, सामान्य तौर पर व्हाट्ऐप इस्तेमाल करने वाले लाखों उपभोक्ताओं के इस बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है।

व्हाट्ऐप की हैकिंग तभी संभव है अगर यूजर्स गलत ऐप को अपनी डिवाइस में इंस्टॉल करता है।
विज्ञापन

माइक्रोएसडी कार्ड को हैकर करना मुमकिन नहीं

व्हाट्ऐप के प्रवक्ता का कहना है कि माइक्रोएसडी कार्ड को तब तक दूसरी ऐप के जरिए एक्सेस नहीं किया जा सकता है जब तक यूजर्स खुद अपने मोबाइल में कोई मालवेयर या वायरस डाउनलोड न करे।
बिल्कुल फ्री में करें कॉल, इंटरनेट की भी जरूरत नहींइसलिए हम यूजर्स को सुरक्षित और सुनि‌श्चित रखने के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट देते हैं। साथ ही यूजर्स के इस बात के लिए भी जोर दिया जाता है कि विश्वसनीय सॉफ्टवेयर का ही इस्तेमाल करें और विश्वसनीय कंपनी की साइट्स से ही सॉफ्टवेयर डाउनलोड करें।

गूगल प्ले पर व्हाट्ऐस की नई अपडेट मौजूद हैं जो यूजर्स को गलत ऐप से सुरक्षित रखता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें