फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर किशोरी की रेप के बाद हत्या!

Wed, 23 Apr 2014 11:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को किशोरी संदिग्ध हालात में घर में ही मृत पाई गई। मृतका के हाथ और पैर बंधे थे और गले में फंदा लगा था। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


घटना के समय मृतक लड़की के परिवार के सदस्य खेत में काम करने गए थे। पुलिस ने मौका मुआयना किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

गांव चेलावास में घर के सभी सदस्य खेत में काम पर गए थे। किशोरी उस समय घर पर अकेली थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि जब वह खेत से वापस लौटे तो घर में किशोरी का शव पड़ा था। उसके हाथ और पैरों को रस्सी से बांधा गया था, जबकि गले में रस्सी का फंदा डला था। लड़की बैठी हुई अवस्था में पाई गई।

मृतका के पिता ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की दुराचार के बाद हत्या की गई है। घटनाक्रम में एक या एक से अधिक लोग शामिल थे। पुलिस ने फिलहाल लड़की के पिता के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस इस मामले की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें