आग उगलती गर्मी से तपते लोगों को बस अब मानसून का ही इंतजार है। दूसरी ओर बरसाती और छाते बनाने वाली कंपनियों ने मानसून की तैयारी पहले से ही कर ली है। इस बार बाजार में आपको हाई टेक छाते भी देखने को मिल सकते हैं।
इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक केरल के छाता कारोबारी इस बार मानसून ऐसे हाई टेक छाते उतारने जा रहे हैं जो न केवल बारिश से बचाएगा, बल्कि आपका बारिश के मौसम में म्यूजिक के साथ भरपूर मनोरंजन भी करेंगे।