इसे प्रशंसकों की दीवानगी कहें या क्रिकेट में सचिन का ओहदा, पिछले सात दिनों से ट्विटर सचिन को सलामी दे रहा है।
रिटायरमेंट की घोषणा के बाद से प्रशंसक सोशल मीडिया पर सचिन को शुभकामना संदेश भेज रहे हैं। ट्विटर पर हाल यह है कि बीते एक सप्ताह से #thankusachin ट्रेंडिग में है। इस बीच आज भी #salaamsachin हैशटैग के साथ प्रशंसक सचिन से संबंधित ट्वीट कर रहे हैं।
ट्विटर के साथ फेसबुक
दूसरी सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर भी सचिन के रिटायरमेंट को लेकर चर्चाएं हैं। लोग दुख के साथ सचिन को शुभकामना संदेश भेज रहे हैं। तो दूसरी तरफ हर कोई सचिन से जुड़ी अपनी यादों को साझा कर रहे है।
फेसबुक पर सचिन की पुरानी फोटो के साथ, उनके जीवन के कई पहलुओं के रंग लोग साझा कर रहे हैं।
पढ़िए सचिन से जुड़े कुछ ट्वीट
अमित @Amit_smiling लिखते हैं सचिन को लंबे समय से मैं फॉलो कर रहा हूं। लेकिन हर अच्छी चीज का एक अंत होता है।
स्वीटी @Sweety_Tiwarii लिखती हैं कि जिसने क्रिकेट में देश का सर ऊंचा किया और हमें जीतने की आदत डाली उस सचिन को सलाम।
शिवेंद्र @pspy007 लिखते हैं कि इतने सालों तक हमें एंटरटेन करने के लिए सचिन को थैंक्स।
अखिल मिस्त्री @akhilmantri007 लिखते हैं कि मेरे पिता ने सचिन के पहले मैच को देखा था और मैं आखिरी मैच को देखने जा रहा हूं। इसके लिए मैंने अपना सीए का इम्तहान छोड़ दिया।