फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के जन्मदिन पर ट्विटर पर छिड़ी जंग

Tue, 17 Sep 2013 03:17 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक तरफ जहां नरेंद्र मोदी को पूरे देश से जन्मदिन की बधाइयां मिलने का सिलसिला जारी है। वहीं ट्विटर आज भी जंग का मैदान बना हुआ है।
विज्ञापन


नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जहां भाजपा और मोदी के समर्थक उनको ट्विटर पर शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं कांग्रेस समर्थक उनकी खिल्ली उड़ा रहे हैं।

मोदी समर्थक जहां #NamoBirthday हैशटैग के साथ उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं उनके विरोधी #FekuDiwas हैशटैग के साथ ट्वीट कर रहे हैं।

मोदी के जन्मदिन पर दोनों पक्षों में जंग जारी है। इस कारण ये दोनों ही हैशटैग ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं।

इससे जुड़े कुछ ट्वीट
अमरजीत राठौर @vistadreamz- फेंकू दिवस पर क्या अमेरिका फेंकू को स्पेशल डिस्काउंट देगा?

परीक्षित शाह @imparixit आज से दुनिया में एक नया "दिवस" चालू होगा जिसे इतिहास #FekuDiwas के नाम से जानेगा. जय हो फेकू की...

वहीं मोदी समर्थक भी उन्हें भी सुबह से शुभकामनाओं वाले ट्वीट कर रहे हैं।

संजय @sanjaybengani कुंडली में राजयोग हो न हो, कर्मयोग में राजयोग जरूर होता है। कर्मशील मुख्यमंत्री को बधाई#NaMoBirthday

निकिता शॉ @shaw_nikky- भविष्य के प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं।

सुयश भारद्वाज @Suyash75 एशिया के सबसे लोकप्रिय लीडर को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आप भारत का दशकों तक नेतृत्व करें।

राहुल कौशल ‏@rahulkaushal-#Namo रिटर्न गिफ्ट के तौर पर#Pappu को कम्युनिकेशन क्लासेस देंगे।

मल्लिका शेहरावत ने दी मोदी को बधाई
भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को बॉली़वुड की हॉट एक्ट्रेस मल्लिका शेहरावत ने बधाई दी है।

मल्लिका शेहरावत ने ये बधाई संदेश एक वीडियो के माध्यम से दिया है। मल्लिका भी इस बधाई के कारण सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं।

मल्लिका के इस संदेश को लेकर ट्विटर पर जमकर ट्वीट किए जा रहे हैं। #FeKu और #Namo
के अलावा ट्विटर पर मल्लिका शेहरावत भी ट्रेंड कर रही हैं।

मोदी को लेकर उनके समर्थक और विरोधियों में मजेदार ट्वीट वार छिड़ी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें