फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैग रिपोर्ट के बाद ट्विटर पर 'फेंकू' की शामत

Sat, 05 Oct 2013 06:23 PM IST
अमर उजाला,दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात में बच्चों के कम वजन पर आई कैग की रिपोर्ट के बाद सियासत गर्मा गई है वहीं ट्विटर पर घमासान मचा है।
विज्ञापन


गुजरात के विकास को लेकर दावे करने वाले नरेंद्र मोदी पर इस रिपोर्ट के बाद सियासी हमले तेज हो गए हैं। कांग्रेस के साथ नरेंद्र मोदी का विरोध करने वाली एक पूरी सियासी जमात ने उनके उपर हमला बोल दिया है।

अपने समर्थकों के चलते ट्विटर पर बादशाह कहे जाने वाले मोदी की ट्विटर पर जमकर खिंचाई की जा रही है। नरेंद्र मोदी के विरोधी कैग की रिपोर्ट को आधार बनाकर उन्हें फेंकू साबित करने पर तुले हैं।
विज्ञापन


पढ़िए इससे संबंधित ट्वीट

विनीत कुमार लिखते हैं गुजरात का हाल बेहाल है और नरेंद्र मोदी पीएम बनने के लिये हजार तरीके के झूठ बोलते हैं।

वहीं जॉय दास @joydas लिखते हैं कि शायद नरेंद्र मोदी कैग की इस रिपोर्ट को भी डॉयट कॉन्शियस का नतीजा बताएं।

इंद्रवदन जैन@ijjani लिखते हैं कि कैग कि रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात में हर तीसरा बच्चा कम वजन है लेकिन अमित शाह, केशुभाई और मोदी को देखकर तो लगता नहीं है।

वहीं इस रिपोर्ट पर निशाना साधते हुए अंजनी शाही @anjanishahi लिखते हैं कि मेरा वजन 8 किलोग्राम कम है। कैग की रिपोर्ट के मुताबिक मैं कुपोषण का शिकार हूं। अब इसके लिए मैं किसको दोष दूं, शीला दीक्षित या खुद को।
विज्ञापन


विरोधियों के साथ नरेंद्र मोदी के समर्थक भी इन रिपोर्ट्स से जुड़े आंकड़ों को लेकर कैग की रिपोर्ट पर सवाल उठा रहे हैं। ट्विटर मोदी समर्थक और विरोधी कैग की रिपोर्ट पर अपनी अपनी राय रख रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें