फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'CM बनेंगे केजरीवाल, हम लाएंगे जनलोकपाल'

Sat, 05 Oct 2013 05:44 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान होते ही सियासी सरगर्मियां और जनता को लुभावने वाले वादों की बौछार शुरू हो गई है।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी (आप) के अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि उन्हें पूरा यकीन है कि दिल्ली में उनकी ही पार्टी सरकार बनाएगी।

केजरीवाल ने पत्रकारों से कहा कि सरकार बनाने के बाद पार्टी 29 दिसंबर को रामलीला मैदान में विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर जनलोकपाल बिल को मंजूरी देगी। इसी मैदान पर समाजसेवी अन्ना हजारे ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जनआंदोलन किया था।

केजरीवाल ने कहा कि उनके लिए मुख्यमंत्री पद अहम नहीं है। लेकिन उन्हें यकीन है कि उनकी ही पार्टी सरकार बनाएगी।

हालांकि उनके सहयोगी योगेंद्र यादव ने अरविंद केजरीवाल को बतौर मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश किया। यादव ने कहा कि दिल्ली की जनता को केजरीवाल के रूप में एक ईमानदार शख्स मिला है। हम उन्हें मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


माना जा रहा है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला कांग्रेस, भाजपा और आप के बीच होगा। दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं। यहां 4 दिसंबर को मतदान होना है। 8 दिसंबर को मतगणना होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें