फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी महाकुंभ: ट्विटर पर छिड़ी महाभारत

Thu, 26 Sep 2013 01:27 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक तरफ जहां भाजपा के शीर्ष नेता महाकुंभ रैली में चुनावी बिगुल फूंक रहे थे, वहीं ट्विटर भी भाजपा के रंग में रंगा था।
विज्ञापन


भोपाल में हो रही भाजपा की इस ऐतिहासिक कार्यकर्ता रैली की छाप पूरे दिन ट्विटर पर दिखाई दी। इस दौरान यूजर्स ट्विटर पर भोपाल की इस रैली मे अपने-अपने कमेंट देते दिखे।

जहां ट्विटर पर भाजपा समर्थक इस रैली को लेकर उत्साहित थे और नरेंद्र मोदी के समर्थन में ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रियाएं दर्ज करा रहे थे। वहीं दूसरी तरफ उनके विरोधी नरेंद्र मोदी की खिंचाई कर रहे थे।
विज्ञापन


पढ़ें: 'कांग्रेस को खत्म कर पूरा करेंगे बापू का सपना'

इन्हीं ट्वीट के चलते ट्विटर पर #BJPMahakumbh, #Bhopal, राजनाथ सिंह, मध्य प्रदेश और उमा भारती ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं। ट्विटर पर भाजपा समर्थक इस रैली को अभी तक की सबसे बड़ी रैली का दावा कर रहे हैं।

पढ़िए इससे जुड़े कुछ ट्वीट

मुकेश कुमार कहते हैं कि यही एकता बीजेपी को आगे ले जाएगी आपस मैं चाहे हो जो लेकिन जब विरोधी के सामने एक होना ही एकता है। जैसे आडवाणी जी ओर नमो #BJPMahakumbh #namo

पढ़े: मोदी Vs आडवाणीः साथ दिखे, पर दिल नहीं मिले

प्रबुद्ध शाह@prabuddhshah लिखते हैं कि बीजेपी और कांग्रेस में फर्क, ये है कि........बीजेपी 'नमो' को प्रधानमंत्री बनाना और कांग्रेस 'नमूने' को !!

इसी तरह प्रियंका चतुर्वेदी@priyankac19 लिखती हैं कि एक तरफ जहां गुजरात की जनता बाढ़ से जूझ रही है, वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री गायब हैं।

पुष्पराज झाला @pushpraj ब्रेकिंग न्यूज पप्पू बीजेपी की भोपाल की कार्यकर्ता महाकुंभ रैली में टोपी और बुर्का में पाए गए।

वहीं जॉय दास @joydas मोदी के भाषण पर लिखा कि मोदी कहते हैं कि इस बार बीजेपी का तूफान है, तो उनको ये समझना होगा कि तूफान सिर्फ तबाही मचाता है।

संदीप पटेल लिखते हैं कि भाजपा की एकता जितनी बढ़ती जायेगी, कांग्रेस की नींद उतनी ही उड़ती जाएगी। अगले चुनाव का लक्ष्य कॉंग्रेस मुक्त भारत #NaMoInBhopal

वहीं सुधीर वोरा @sudhir2152 लिखते हैं कि बीजेपी पूरा करेगी महात्मा गांधी का सपनाः, हम सब मिलकर देश को कांग्रेस मुक्त बनाएंगेः नरेंद्र मोदी. #BJPMahakumbh"
विज्ञापन


इसी तरह मीरा अय्यर@iyerideology लिखती हैं कि फेंकू की बातें फ्री में होनी चाहिए, उसके लिए 10 रुपए क्यों। क्या उन्हें गड़करी से दूसरा हीरे का हार चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें