फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूबवेल मिस्त्री की चाकू घोंपकर हत्या

Sun, 02 Nov 2014 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव सिंहपुरा कलां में एक व्यक्ति ने ट्यूबवेल मिस्त्री की चाकू मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


हत्यारोपी उसे लहूलुहान हालत में फेंक कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर भारी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और घायल पीजीआई में लेकर पहुंचे।

लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हत्यारोपी और मृतक आपस में दोस्त थे। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का शनिवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर हत्यारोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सिंहपुरा निवासी अजीत उर्फ चट्ठा (28) ट्यूबवेल लगाने का काम करता था। अजीत उर्फ पप्पे (40) उसका पड़ोसी था और दोनों साथ-साथ काम भी करते थे।

शुक्रवार को वे दोनों गांव के ही भूला के खेत में काम करने के लिए गए हुए थे। वहां पर काम समाप्त करने के बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों ने पहले एक साथ बैठकर शराब पी थी और इसी दौरान उनके बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी बढ़ जाने पर पप्पे ने वहीं पास में पड़े तेजधार चाकू से उस पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं गुस्सा बढ़ने के बाद आरोपी ने उसकी गर्दन पर कई वार कर दिए और वहां से फरार हो गया। ग्रामीणों को जानकारी मिली तो वे खेत में एकत्र हो गए और अजीत को आनन फानन में पीजीआई में लेकर पहुंचे, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
पत्नी के कारण करता था टोंटिंग  
थाना सदर प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अजीत उर्फ पप्पे की पत्नी काफी समय से अपने मायके में रहती है। उसकी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी। इसी बात को लेकर अजित उर्फ चट्ठा उसके साथ काफी मजाक करता था और कटाक्ष भी करता रहता था। इसी को लेकर पप्पे मन ही मन रंजिश पाले हुए था। शुक्रवार की रात को उसने मौका देख कर उसकी गर्दन पर तेजधार चाकू से कई वार कर दिए।
देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो तलाश की शुरू
हुआ यूं कि देर रात तक भी अजित घर नहीं पहुंचा तो उसके पिता राजेंद्र उसकी तलाश करते हुए भूला के खेतों में पहुंचे। वहां पहुंच कर उन्हें अजित की आवाजें आती सुनाई दी। वहां पहुंचे तो देखा कि अजित जमीन पर लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ था। उसकी हालत देखकर उसने तुरंत गांव के अन्य लोगों को भी सूचित किया।
विज्ञापन

थाने पर भी जताया रोष
हत्या की वारदात से गुस्साए ग्रामीण और अजित के परिजन काफी संख्या में सदर थाना पर पहुंच गए। उन्होंने हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रोष भी जताया। लेकिन थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को समझाबुझा कर शांत कर दिया और कहा कि हत्यारोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें