फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राले में खराबी से लगा तीन किमी लंबा जाम

Wed, 11 Jun 2014 01:13 AM IST
Sonipat
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 रोहतक  रोड ओवरब्रिज पर चलते ट्राले में अचानक तकनीकी खराबी आने से मंगलवार सुबह घंटाें तक जाम लग गया। करीब तीन किलोमीटर लंबे जाम में फंसे वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
सोनीपत से खरखौदा, रोहतक की तरफ जाने के लिए शहर का यही एकमात्र रास्ता है। क्योंकि शहर में गोहाना रोड पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के चलते वहां का मार्ग अवरुद्ध किया हुआ है। घंटों तक जाम में फं से होेने से वाहन चालकों का कहना है कि शहर में चल रहे विकास कार्यों को लेकर जाम की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने कोई अन्य विकल्प मार्ग ढूंढना चाहिए था। लेकिन प्रशासन जनता की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। शहर में कछुआ गति से चल रहे विकास कार्यों पर लेकर प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। जिसके चलते उन्हें आज ही पहली बार जाम की समस्या झेलनी नही पड़ी। बल्कि यह समस्या बार-बार होती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्राले में आई तकनीकी खराबी के चलते ट्राला आगे नहीं बढ़ पाया। जिसके चलते रोहतक रोड अवरुद्ध हो गया। जिसके चलते शहर में जाम की स्थिति भी बनी रही। वहीं बैयापुर गांव तक घंटों तक जाम लगा रहा। जाम से निकलने के लिए वाहन चालकों ने अन्य वैकल्पिक मार्ग भी ढूंढे, लेकिन सफलता हाथ न लग पाने से उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लंबा जाम होने रोडवेज की बसें भी जाम में फंसी रही। सोनीपत से खरखौदा, रोहतक, झज्जर व सांपला जाने वाले व्यक्ति भी बस अड्डे पर बसों के इंतजार में खड़ा रहना पड़ा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें