फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायों की हड्डियां से भरा कैंटर फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 गोशाला धड़ोली से गायों की हड्डियों को भरकर ले जा रहे एक कैंटर को गांव कालवा के ग्रामीणों ने आग के हवाले कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि कैंटर में गायों की हड्डियों के साथ-साथ गोमांस भी भरा हुआ था। गुस्साए ग्रामीणों ने गोशाला प्रबंधन कमेटी पर भी गोवंश की तस्करी का आरोप लगाकर गोशाला प्रबंधन कमेटी के प्रधान के साथ मारपीट कर उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी। ग्रामीणों के अनुसार जानकारी देने के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।  
जानकारी के अनुसार गांव कालवा के ग्रामीणों को सूचना मिली थी कि धड़ोली गोशाला से मृत गायों की हड्डियां को कैंटर में भरकर यूपी ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर ग्रामीणों ने क्षेत्र में चारों तरफ  निगरानी शुरू कर दी। इसी दौरान कालवा गांव के नजदीक कलावती रोड पर ग्रामीणों ने मृत गायों की हड्डियाें से भरे कैंटर को रुकवा लिया। उग्र ग्रामीणों को देखकर कैंटर में मौजूद दो लोग मौके से फरार हो गए लेकिन कैंटर चालक को ग्रामीणों ने मौके पर ही काबू कर लिया। इसके बाद ग्रामीणाें ने कैंटर चालक की जमकर धुनाई कर दी। बाद में मामले की सूचना पुलिस और गोशाला प्रबंधन कमेटी के प्रधान को दी गई। सूचना मिलते ही गोशाला प्रबंधन कमेटी के प्रधान सुधार देशवाल मौके पर पहुंचे लेकिन सूचना देने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इस दौरान स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने गोशाला प्रबंधन कमेटी पर गोवंश की तस्करी का आरोप लगाकर प्रधान के साथ मारपीट कर उनकी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त कर दी। ग्रामीणों ने हड्डियों से भरे कैंटर को भी आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


कोट  
गोशाला में मृत गायों की हड्डियों को उठाने का ठेका दिया गया है। हड्डियां उठाने का कार्य कई वर्षों से चल रहा है। सोमवार को भी ठेकेदार अन्य दिनों की तरह मृत गायों की हड्डियों को कैंटर में भरकर ले जा रहा था। इसी दौरान कुछ शरारती तत्वों ने कैंटर को रोकर चालक के साथ मारपीट कर वाहन को आग लगा दी। सूचना मिलने पर जब मैं मौके पर पहुंचा तो उक्त शरारती लोगों ने मेरे साथ भी मारपीट की और मेरी गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी। मारपीट के दौरान मेरी जेब से 12500 रुपये भी छीनकर ले गए। गोशाला प्रबंधन कमेटी पर गोवंश की तस्करी के जो आरोप लगाए हैं वह पूरी तरह से निराधार हैं। कैंटर में केवल मृत गायों की हड्डियां थीं। कैंटर में गो मांस नहीं था।
                                                                                                             सुधार देशवाल, प्रधान, गोशाला प्रबंधन कमेटी, धड़ोली गोशाला
विज्ञापन


कोट
गोशाला प्रबंधन कमेटी की तरफ से पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। मामले में जो दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।               हवा सिंह, एसएचओ, पिल्लूखेड़ा थाना
                                                                                                                                                    

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें