पंजाबी यूनिवर्सिटी ने चालू शैक्षणिक सत्र के दौरान डिप्लोमा इन गतका कोचिंग में प्रवेश से संबंधित शेड्यूल जारी कर दिया है। यह पाठ्यक्रम विश्व गतका फेडरेशन के सहयोग से यूनिवर्सिटी के खेल विज्ञान विभाग की ओर से आयोजित किया जाएगा। दोनों संस्थानों में एमओयू पर हस्ताक्षर हो चुके हैं। शेड्यूल के अनुसार गतका कोचिंग के एक वर्षीय डिप्लोमा में 23 जून तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भरे जा सकते हैं।