फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी नहीं मिलने से नाराज लोगों ने लगाया जाम

Thu, 15 May 2014 12:38 AM IST
झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
पेयजल की आपूर्ति नहीं होने तथा गांव के समीप से शराब के ठेके नहीं हटाने से नाराज महिलाओं ने झज्जर-कोसली मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलने के बाद पुलिस तथा प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। झज्जर-कोसली मार्ग पर करीब चार घंटे तक जाम से वाहन जहां तहां रुके रहे। कई वाहन चालकों ने रास्ता बदलकर दूसरे रास्तों से निकलना उचित समझा। बाद में अधिकारियों द्वारा दोनों समस्याओं का समाधान करने के आश्वासन पर ग्रामीण ने जाम खोला, तब जाकर प्रशासन को भी राहत मिली।
विज्ञापन

 थाना साल्हावास के अन्तर्गत आने वाले गांव सुबाना में शराब को ठेका हटवाएं जाने की मांग को लेकर इस गांव की महिलाएं एक बार फिर से सड़कों पर उतर आई। महिलाओं ने सुबाना गांव में सड़क के बीचों बीच अवरोधक लगाकर करीब चार घंटे जाम लगाया और शासन व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। हालांकि जाम के दौरान महिलाओं के अलावा गांव के अन्य लोगों ने शराब के ठेके को हटाए जाने की मांग के साथ-साथ गांव में चरमराई पेयजल व्यवस्था और पानी के कनेक्शन दिए जाने के नाम पर विभाग पर 12 रुपये वसूले जाने को लेकर भी विरोध था।  
महिलाओं का कहना था कि इस शराब के ठेके की वजह से पूरे गांव का अमन चैन गायब हो गया है। शराब पीने के बाद लोग हुड़दंग करते रहते हैं। यहां तक की शराब का ठेकेदार तो ठेका हटाए जाने की मांग करने के चलते विरोध करने वालों को जान से मारने की धमकी तक देता है। महिलाओं के साथ जाम लगाने आए लोगों ने जाम का एक कारण गांव में चरमराई पेयजल व्यवस्था को भी बताया। उनका कहना था कि एक तो गरमी के इस मौसम में गांव में नियमित पानी की सप्लाई नही आ रही है और दूसरा नए कनेक्शन दिए जाने के नाम पर विभाग प्रति कनेक्शन 1200 रुपये वसूल रहा है।
विज्ञापन

पंच शर्मिला का कहना था कि गांव में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही। उपर से 1200 रुपये कनेक्शन के लिए मांगे जा रहे हैं। ऐसे में परेशानी हो रही है। शुकंतला का कहना है कि गांव के समीप ठेका होने के कारण बहन-बेटियाें को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। शराब का ठेका सबसे बड़ी सिरदर्दी बना है।

समाधान के आश्वासन पर मान गए ग्रामीण
जाम लगाए जाने की सूचना जैसे ही प्रशासन को मिली तो प्रशासन ने त्वरित कार्यवाही के तहत साल्हावास के थाना प्रभारी, संबंधित विभाग के एसडीओ व तहसीलदार प्रमोद चहल को गांव सुबाना भेजा। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण इस बात पर अडे़ रहे कि जब तक उनकी दोनों ही समस्याओं का स्थाई समाधान नही हो जाता तब तक वह जाम नही खोलेंगे। बाद में तहसीलदार द्वारा ग्रामीणों को विभाग की तरफ से निशुल्क पानी के कनेक्शन दिए जाने व शराब का ठेका 20 मई के बाद हटावा दिए जाने का आश्वासन दिया गया तो उसके बाद ही ग्रामीणों ने जाम खोला।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें