फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने की पिता की पीट-पीट कर हत्या

Mon, 12 May 2014 12:57 AM IST
झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना साल्हावास क्षेत्र के गांव नीलाहेड़ी में शनिवार की देर रात एक बेटे ने पिता की पीट-पीट कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। घटना का मुख्य कारण जमीन का विवाद बताया जा रहा हैं। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर आरोपी के छोटे भाई की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हत्यारोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश डाल रही है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली की ओम प्रकाश (75) पुत्र नत्थूराम जो कि गांव की बणी में ही पुत्र धर्मपाल के साथ बनाए गए मकान में रहता हैं। आरोप है कि ओमप्रकाश की हत्या उसके बेटे धर्मपाल ने ही की है। धर्मपाल अपने पिता से जमीन उसके नाम दर्ज नहीं दर्ज करने से नाराज चल रहा था। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार हत्यारोपी पहले भी कई बार जमीन से जुड़े मामले को लेकर परिवार में झगड़ा कर चुका हैं। लेकिन पिता ओम प्रकाश ने धर्मपाल की बात को सिरे से नकारते हुए जमीन को बेटों के नाम करवाने की बजाय पौत्रों के नाम पर करवा दिया। जिसको लेकर धर्मपाल मन में गुस्सा रखे हुए था। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शराब पीने का आदी है हत्यारोपी
हत्यारोपी धर्मपाल के छोटे भाई विजय पाल की शिकायत पर दर्ज किए गए मामले में कहा गया हैं कि वे तीन भाई हैं। वे तथा उनका सबसे बड़ा भाई महिपाल गांव में ही बने मकान में रहते हैं। जबकि धर्मपाल पिता के साथ खेतों में बनाए मकान में रहता था। आरोप हैं कि धर्मपाल शराब पीने का आदी हैं और इस बात की जिद लगाए हुए था कि उसके हिस्से की जमीन उसके नाम पर की दी जाए। ताकि वह उसे बेच सके। लेकिन पिता ने उसकी एक न सुनी और जमीन को तीनों भाइयों के नाम पर न कर पौत्रों के नाम पर दर्ज करवा दिया।
विज्ञापन

विजयपाल का कहना हैं कि बीती रात करीब नौ बजे भी धर्मपाल ने पिता के साथ मारपीट की थी। जिसमें उन्हें काफी चोटें आई। घायल ओमप्रकाश को उसके परिजन स्थानीय सिविल अस्पताल से उपचार दिलाकर घर वापस ले आए। बताते हैं कि रात को एक दफा फिर धर्मपाल पिता के साथ मारपीट की घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


विजय पाल की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है, हत्यारोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही हैं। जल्द ही हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- सुरेंद्र सिंह, एसएचओ, साल्हावास
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें