बेल्जियम के शहर एंटवर्प की सड़कों पर अब 'टेक्स्ट वॉक' यानि पैदल चलते हुए एसएमएस करने या व्हाट्सऐप जैसी ऐप का इस्तेमाल करने वालों के लिए अस्थायी तौर पर अलग लेन की व्यवस्था की गई है।
आमतौर पर सड़क पर पैदल चलते हुए लोग दोस्तों को व्हाट्सऐस या एसएमएस करने में इतने मशगूल हो जाते हैं कि खंभे या दूसरे लोगों से टकरा कर जाते हैं।
एंटवर्प स्थित स्मार्टफोन लेबोरेटरी 'एमलैब' ने ऐसे ही लोगों के लिए ये अनोखी पहल की है।
हालांकि इसे लेबोरेटरी का पब्लिसिटी स्टंट माना जा रहा है।
लेबोरेटरी के मुताबिक स्मार्टफोन के गिरकर टूटने के कई मामले 'टेक्स्ट वॉकिंग' के दौरान ही सामने आते हैं।
फिलहाल ये अस्थायी व्यवस्था है।
ऐसे लोगों के लिए ही 'टेक्स्ट वॉकिंग लेन्स' की व्यवस्था की गई है।