महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के चुनाव में सूरजभान पैनल ने दयानंद छिक्कारा और शांति लाल सिक्का के पैनलों को मात देते हुए जीत हासिल की।
इसमें प्रधान पद के लिए कुलवंत मलिक, उपप्रधान श्याम सुंदर शर्मा, महासचिव नरेंद्र कुमार, सहसचिव नितिन प्रकाश भटनागर व कोषाध्यक्ष अजमेर सिंह को चुना गया है।
विजेता टीम का चुनाव चिन्ह दीपक रहा। 1138 मतों के लिए विवि प्रशासन ने शुक्रवार सुबह आठ से सायं चार बजे तक मतदान के लिए समय निर्धारित किया था।
चुनाव में रिटर्निंग अधिकारी के रूप में डॉ. एसएस चाहर ने अपने 31 सहयोगियों की टीम में मुख्य भूमिका निभाई। सायं छह बजे विजेताओं की घोषणा के बाद कर्मचारियों में खासा उल्लास देखने को मिला। समर्थक सभी विजेताओं को फूलमाला पहनाकर विजय जुलूस के रूप में कार्यालय और घर तक ले गए।