फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बाप ने बेटे संग खाया जहर, मां-बेटे की मौत

Tue, 16 Dec 2014 03:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
जवाहर नगर इलाके में किराए पर रह रहे बिहार के श्रमिक परिवार ने संदिग्ध हालत में जहर खा लिया।
विज्ञापन


जहर से मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि बाप की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मामला रविवार देरशाम का है। थाना पीजीआई पुलिस का कहना है कि 24 घंटे बीत जाने के बाद भी जहरीले पदार्थ के सेवन का कोई बड़ा कारण सामने नहीं आया है।

बिहार के मुंगेर जिले के रहने वाला अनुरंजन (25) पत्नी पूजा (21) और बेटे प्रिंस (3) के साथ जवाहर नगर में किराए पर रहता है।

वह रोहतक में पत्थर का काम करता है। रविवार देर शाम अनुरंजन, उसकी पत्नी पूजा व बच्चे प्रिंस की हालत एकाएक बिगड़ गई। पुलिस कंट्रोल रूम में किसी ने सूचना दी कि तीनों की हालत काफी खराब हो रही है और तीनों ने जहर खा लिया है। वे लगातार उल्टी कर रहे हैं। एसआई धर्मबीर की टीम तीनों को लेकर पीजीआई पहुंची। यहां पहुंचते ही चिकित्सकों ने प्रिंस को मृत घोषित कर दिया। पति और पत्नी को दाखिल कर लिया गया। सोमवार सुबह पूजा ने भी दम तोड़ दिया। अनुरंजन की हालत सोमवार देर रात तक भी गंभीर बनी हुई है।
तीनों के अलावा कोई नहीं रहता परिवार में
अनुरंजन के नजदीकी रिश्तेदार जितेंद्र रोहतक में ही रहते हैं। उनका कहना है कि उन्हें तो पुलिस से पता चला है कि तीनों ने जहर खा लिया है। अनुरंजन और उसकी पत्नी-बेटे के अलावा रोहतक में उनके परिवार को कोई सदस्य नहीं रहता। उसे नहीं पता कि किस कारण उन्होंने जहर खाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पूजा की मौत हो गई है और अनुरंजन की हालत अभी बयान देने लायक नहीं है। अनुरंजन के होश में आने के बाद ही कोई कारण सामने आ पाएगा। प्रिंस व पूजा का पोस्टमार्टम करवा दिया है। जांच जारी है।
एसआई धर्मपाल, जांच अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें