सुप्रीम कोर्ट ने टूजी मामले की जांच का जिम्मा सीबीआई के नए निदेशक अनिल कुमार सिन्हा को सौंपने की इजाजत दे दी है। आगंतुक डायरी विवाद के बाद पूर्व सीबीआई निदेशक रंजीत कुमार को टूजी मामले की जांच से हटा दिया गया था।
सीबीआई की ओर से पेश वरिष्ठ वकील केके वेणुगोपाल ने चीफ जस्टिस एचएल दत्तू की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ को बताया कि अनिल कुमार सिन्हा को सीबीआई का नया निदेशक बनाया गया है, लिहाजा उन्हें टूजी मामले की जांच का जिम्मा सौंप दिया जाए।
इसके बाद पीठ ने सिन्हा को जांच का जिम्मा सौंपने की इजाजत दे दी। इससे पहले शीर्ष अदालत ने पूर्व निदेशक रंजीत कुमार को टूजी की जांच से अलग करने का निर्देश देते हुए कहा था कि प्रथम दृष्ट्या उन पर लगे आरोप में सच्चाई दिखती है।