फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेशल टीम वसूलेगी बिजली का बकाया बिल

Mon, 21 Apr 2014 01:02 AM IST
भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आपने बिजली का बिल नहीं चुकाया है तो सावधान हो जाएं। अब बिजली बिल वसूली के लिए बिजली निगम ने स्पेशल टीम उतार दी है। प्रत्येक सब डिविजन के लिए बनाई गई दो-दो टीमें घर-घर जाकर बकाया वसूल करेंगी।
विज्ञापन


यह टीम बिल चुकता न करने वालों का कनेक्शन भी काटेगी और नए मीटर भी लगाएगी। बिल न देने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई भी होगी।

दक्षिण हरियाणा विद्युत वितरण निगम अर्धशहरी मंडल के अंतर्गत उपभोक्ताओं पर एक अरब 42 करोड़ 54 लाख से भी अधिक राशि बकाया है। इसमें एक अरब 32 करोड़ 67 लाख रुपये का बकाया आम उपभोक्ताओं पर है।

मार्च माह तक बकाएदारों का इंतजार करने के बाद निगम ने अब वसूली प्रक्रिया को सख्ती से शुरू कर दिया है। प्राइवेट उपभोक्ताओं से बिजली की बकाया वसूली के लिए हर सब डिविजन में दो-दो टीमें उतारी गई है।
विज्ञापन


इसमें एसडीओ स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं। टीमों को यह जिम्मेदारी दी गई है कि वह गांव-गांव जाकर बिजली की चेकिंग करें। बकाएदारों से वसूली करें और अगर बकाया जमा न करे तो संबंधित का कनेक्शन कट कर तत्काल कानूनी कार्रवाई भी सुनिश्चित करें।

फिल्ड में लगाई गई इन टीमों को यह निर्देश भी दिए गए हैं कि जहां भी बिना कनेक्शन के बिजली जलाई जा रही हो, वहां तत्काल मीटर भी लगवायें। इससे बिजली चोरी पर भी लगाम लगेगी।
कनेक्शन कटा फिर भी नहीं दिया बकाया
बकाएदारों की लिस्ट में करीब साढ़े 12 हजार उपभोक्ता ऐसे हैं, जिनका कनेक्शन भी काटा जा चुका है। बावजूद वह बकाया राशि देने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे। वर्षों से उन पर बकाया होने के कारण अधिभार भी लगातार बढ़ता जा रहा है। नतीजा मौजूदा समय में यह राशि 74 करोड़ तक पहुंच गई है।
बकाया राशि की स्थिति :
श्रेणी    कनेक्शन संख्या    बकाया राशि
चालू    25854        5848.10 लाख
बंद    12570        7419.08 लाख
कुल    38424        13267.18 लाख
---
डिफाल्टिंग अमाउंट की वसूली के लिए प्रत्येक सब डिविजन में 2-2 टीमें गठित की गई हैं। उन्हें निर्देश दिया गया है कि बकाया राशि की सख्ती से वसूली करें। बकाया न देने वालों पर कानूनी कार्रवाई भी जाएगी।
विज्ञापन

-ओमबीर सिंह, एक्सईएन, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम, अर्धशहरी मंडल।
---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें