फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनी एक्सपीरिया के दो किफायती 3G स्मार्टफोन लॉन्च

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनी ने भारतीय बाजार में अपने दो नए स्मार्टफोन की घोषणा की है। कंपनी ने सिंगल सिम सपोर्ट के साथ सोनी एक्सपीरिया ई1 और डुअल सिम सपोर्ट के साथ सोनी एक्सपीरिया ई1 डुअल लॉन्च किया है। जिसमें आप दो जीएसएम सिम इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन

4 इंच डिस्‍प्ले के साथ

दोनों स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन लगभग एक जैसे ही हैं। सोनी एक्सपीरिया ई1 और सोनी एक्सपीरिया ई1 डुअल 4 इंच का डब्‍ल्यूवीजीए डिस्‍प्ले दिया गया है। ये स्मार्टफोन 1.2 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रेगन 200 प्रोसेसर पर काम करते हैं। इसके अलावा इसमें आपको 512 एमबी रैम और 4 जीबी इंटरनल स्टोर मिलती है। फोन की मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जारिए आप 32 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

9 घंटे का टॉक टाइम

एक्सपीरिया ई1 एंड्रॉयड 4.3 ओएस पर काम करता है, इसमें 3 मेगापिक्‍सल कैमरा दिया गया है जिसके जरिए आप 720पी पर रिकॉर्डिंग भी कर सकते हैं। इसमें में आपको फ्रंट फेसिंग कैमरा नहीं मिलेगा। इसमें 1700mAh की बैटरी दी गई है, कंपनी का दावा है कि ये 9 घंटे का टॉक टाइम देने में सक्षम है।

शानदार साउंड क्वालिटी

दोनों स्मार्टफोन में सोनी की 30 साल पुरानी शानदार वॉकमैन टेक्नोलॉजी 'शेक टू शफल' भी मौजूद है। सोनी एक्सपीरिया ने लाउड साउंड के लिए इसमें 100डीपी स्पीकर का इस्तेमाल किया है, यहां क्लियरऑडियॉ+ (ClearAudio+) मोड पर ऑडियो को और बे‌हतर बना सकते हैं। ‌कनेक्टिविटी के लिए इसमें आप 3जी सपोर्ट भी मिलती है।
विज्ञापन

सोनी एक्सपीरिया ई कीमत 9,490

सोनी एक्सपीरिया ई की कीमत 9,490 रुपए है जबकि सोनी एक्सपीरिया ई डुअल की कीमत 10, 490 रुपए है। कंपनी का कहना है कि सोनी एक्सपीरिया ई डुअल 10 मार्च से बिक्री के लिए मौजूद होगा और सोनी एक्सपीरिया ई की खरीदारी 25 मार्च से की जा सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें