फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या खास है सोनी ‘नोज़ोमी’ में

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनी ने अपने मल्टीमीडिया आधारित मोबाइल फोन के कारण बाजार में अपनी अलग पहचान बनाई है। अब सोनी ने एंड्राएड आधारित नोजोमी स्मार्टफोन लांच किया है। अपनी कई अनूठी या कहें कि ‘पॉवरफुल’ विशेषताओं के चलते यह पहले ही चर्चे में आ गया था। नोजोमी एक जापानी शब्द है- जिसका अर्थ होता है, ‘ख्वाहिश’ या ‘आशा’। देखते है सोनी के इस फोन में क्या-क्या विशेषताएं है?
विज्ञापन


आइए पहले इसकी उन खूबियों पर नजर डालते हैं जो इसे एक दमदार फोन बनाती हैं। इस फोन में 1.5 गीगा हर्ट्ज़ का ड्यूएल-कोर प्रोसेसर मौजूद है। फोन की एक जीबी रैम के साथ इसका काफी बेहतर तालमेल है। यानी बेहतर और तेज मल्टीमीडिया प्लेटफार्म को सपोर्ट। इसका ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्राएड 2.3.5 जिजंरब्रेड है। इसे एंड्राएड 4.0 आइसक्रीम -सैंडविच से भी अपग्रेड किया जा सकता है।

अब आइए उन खूबियों पर नजर डालते हैं जिनके कारण सोनी के मोबाइल अलग से पहचाने जाते हैं। आप समझ सकते हैं- या तो शानदार कैमरा क्वालिटी, या बेहतरीन साउंड या फिर प्ले-स्टेशन के करीब का गेमिंग प्लेटफार्म। नोजोमी में 12 मेगापिक्सेल का कैमरा है। इसके अलावा इस पर आप एचडी रिकॉर्डिंग भी कर सकते हैं।
विज्ञापन


वीडियो तथा तस्वीरों के लिए इस फोन में 4.3 इंच की टॅचस्क्रीन डिस्प्ले है। जिसका रिज़ोल्यूशन है 1280x720 पिक्सेल। मल्टीमीडिया डाटा ट्रांस्फर के लिए इसमें एचडीएमआइ पोर्ट भी है। इंटर्नल फ्लैश मेमोरी के तौर पर इसमें 16 GB मेमोरी है, जिसे 32 GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें मेमोरी विस्तार के लिए एक माइक्रो-एसडी स्लॉट भी मौजूद है। कुल मिलाकर टेक्नोलॉजी विशेषज्ञों के मुताबिक इस फोन में कुछ ऐसा नहीं है जो चकित करता है मगर बेहतर कैमरे का शौक रखने वालों के लिए यह बेहतर विकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें