ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रायड और ios के चलन के बीच सैमसंग ने बाडा OS वाला स्मार्टफोन बाजार में लांच किया है। इस फोन में कंपनी ने युवाओं को लुभाने के लिए कई फीचर्स यूज किए है। बाडा OS के लिए एप्लीकेशन तैयार करने में सैमसंग को भी कम मेहनत नहीं करनी पड़ी। यह फोन बाजार में कोई खास असर नहीं जमा सका। जानते है इस फोन से जुड़े अन्य फीचर्स के बारे में-
डिस्पले
सैमसंग वेव y की 3.2 इंच की 480x320 पिक्सल की डिस्पले है। इसका साइज 110x58.2x12.3 एमएम और वजन 102.4 ग्राम है। इसकी टीएफटी केपेसिटिव टचस्क्रीन है। इसकी स्क्रीन में खास बात यह है कि इस पर आप अधिकतम ब्राइटनेस में भी फोटो देख सकते हैं। वेव y में दो या दो से अधिक व्यक्तियों को एक साथ किसी कंटेंट को पढ़ने और देखने में परेशानी हो सकती है।
ऑपरेटिंग सिस्टम
सैमसंग ने अपने इस फोन में एंड्रायड और ios से अलग बाडा 2.0 ऑपरेटिंग सिस्टम इस्तेमाल किया है। बाडा के शुरूआती चरण में होने के कारण इसमें काफी कम एप्लीकेशंस है। कंपनी ने इसमें 832 मेगा हटर्ज प्रोसेसर लगाया है। इसमें 150 MB की इंटरनल मेमोरी और 2 GB रोम है। इसकी मेमोरी को माइक्रो SD कार्ड से 32 GB तक बढ़ाया जा सकता है।
कैमरा
वेव y में सैमसंग ने 1600x1200 पिक्सल का 2 मेगापिक्सल कैमरा दिया है। फ्लैश और फ्रंट कैमरे का इसमें कोई विकल्प नहीं दिया गया है। इस कारण अंधेरे में फोटो लेने में परेशानी हो सकती है। इससे 30 fps पर वीडियो कैप्चर की जा सकती है।
बैटरी बैकअप
सैमसंग ने अपने इस फोन में 1200 mAh की दमदार बैटरी इस्तेमाल की है। कंपनी का दावा है कि सैमसंग वेव y से लगातार 6 घंटे 40 मिनट तक बात की जा सकती है। स्टैंडवाय मोड में इसकी बैटरी का बैकअप 570 घंटे है।
लुक
सैमसंग वेव y का लुक काफी आकर्षक है। यह कोनों के आस-पास से घुमावदार हैं। फोन के पिछले हिस्से में एक स्पीकर के साथ 2 मेगापिक्सल का कैमरा है। दूसरा स्पीकर फोन के फ्रंट में दिया गया है। इसका खूबसूरत डिजाइन इसकी अच्छी ग्रिप में भी सहायक है।
कीमत
कीमत की बात करें तो वेव y की कीमत लुभावनी नहीं है। इसकी कीमत के आसपास बाजार में पहले से ही कई एंड्रायड स्मार्टफोन मौजूद है। ग्राहक पहले एंड्रायड फोन को प्रीफरेंस देगा उसके बाद बाडा os वाले वेव y का मन बनाएगा।