फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया ने रजनीकांत से कहा 'हैप्पी बर्थडे'

Thu, 12 Dec 2013 06:48 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सुपर स्टार रजनीकांत का जन्मदिन और जश्न न हो, ऐसा कैसे हो सकता है? सुबह से ट्विटर और फेसबुक के ट्रेडिंग चार्ट में रजनीकांत छाए हुए हैं।
विज्ञापन


गुरुवार सोशल मीडिया में रजनीकांत के जन्मदिन के नाम रहा। प्रशंसक सोशल नेटवर्किंग साइट्स के जरिए सुपर स्टार रजनीकांत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

शुभकामना संदेशों का हाल ये है कि सुबह से ट्विटर और फेसबुक के ट्रेडिंग चार्ट में रंजनीकांत छाए हुए हैं।

रजनी के जन्मदिन के मौके पर लोग शुभकामनाओं के साथ रजनीकांत पर बने जोक्स को भी साझा कर रहे हैं।  ट्विटर पर रजनीकांत के साथ थलाइवा भी ट्रेंड कर रहा है।

पढ़िए इसी से जुड़ी कुछ मजेदार ट्वीट्स और फेसबुक संदेश

रितेश खत्री @riteshkhatri02 ट्विटर पर लिखते हैं कि रजनी ही अकेले ऐसे स्टार हैं, जो सार्वजनिक जगह पर मेकअप से बचते हैं। इसलिए वो सुपरस्टार हैं। रजनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही भैरवी गोस्वामी @bhairavigoswami लिखती हैं कि रजनी ऐसे सुपरस्टार हैं जो पार्टियों में नहीं जाते और कभी फिल्मों के आंकड़ों पर घमंड नहीं करते।

ऐले दिनेश @AleyDinesh लिखती हैं कि रजनीकांत की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता कि वह यूएस के प्रमोटिड ट्रेंडिग से भी ऊपर हैं।

एलएम कौशिक @lmkmoviemaniac लिखते हैं कि रजनीकांत को 63वें जन्मदिन की शुभकामनाएं। सबसे ज्यादा फैन फॉलोवर वाला स्टार, सबसे ज्यादा साधारण और अच्छा है।

ट्विटर पर दिनेश @dineshvarlani व्यंग्य करते हुए लिखते हैं कि जब रजनी पैदा हुए थे, तो डॉक्टर ने कहा था मुबारक हो पेरेंट्स हुए हैं।

फेसबुक पर भी धूम

ट्वीटर के साथ साथ फेसबुक पर भी रजनी के जन्मदिन की शुभकामनाएं दी जा रही हैं।  राहुल कौशिक फेसबुक पर रजनी का फोटो शेयर करते हुए लिखते हैं कि जन्मदिन को रजनीकांत की शुभकामनाएं।

इसी तरह साउथ से लेकर नार्थ तक सभी प्रशंसक रजनीकांत को शुभकामनाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें