फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा के लिए निकले आवेदन, शुल्क 25 हजार

Thu, 12 Dec 2013 06:19 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जोर-शोर से जुट गई हैं। उन्होंने अपनी पार्टी एआईएडीएमके के टिकट पर लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए हैं। आवेदन पत्र की कीमत 25,000 रुपये रखी गई है।
विज्ञापन


टीओआई के मुताबिक जयललिता ने कहा है कि अगला संसदीय चुनाव पार्टी अपने दम पर लड़ेगी। पार्टी 39 लोकसभा सीट और पुडुचेरी सीट से अपने उम्मदीवार चुनावी मैदान में उतारेगी।

इन सीटों के लिए जयललिता ने आवेदन पत्र बेचने का ऐलान किया है। जयललिता ने कहा है कि जो भी इन सीटों से चुनाव लड़ना चाहते हैं, वे यह आवेदन पत्र खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, अब केजरीवाल ने सुनाई 'कलावती कथा'

पार्टी की आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में आवेदन पत्र की कीमत 25,000 रुपए बताई गई है और इसे पार्टी ऑफिस से 19 से 27 दिसंबर के बीच खरीदा जा सकता है।

जयललिता का समर्थन कर रही वामपंथी पार्टियां, सीपीआई और सीपीएम ने कहा है कि चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मंगाना सामान्य सी बात है।

एआईएडीएमके पार्टी कांग्रेस की खुलकर आलोचना करती रही है और भारतीय जनता पार्टी से इसने दूरियां बना रखी हैं।

पढ़ें, समलैंगिकों के समर्थन में सोनिया, चिदंबरम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें