कस्बे के वार्ड 4, 5, 6 में पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बिछाई जा रही सीवरेज लाइन निर्माण कार्य को कस्बे के लोगों ने रुकवा दिया। उनका कहना है कि सीवरेज के कार्य के वजह से कई जगहों पर पानी की पाइप टूट गई है। कस्बे के लोग रास्ता बंद होने के कारण भी नाराज है।
शनिवार को वार्डवासियों ने सुबह 10 बजे काम शुरु होते ही रुकवा दिया। वार्डवासियों में एडवोकेट राजेश सिंधू, रामबीर गौरी, मुकेश, रामअवतार, पवन, बिल्लू, मेवा देवी, फूली, रोशनी, सुनील, कृष्ण गीनू आदि का कहना है कि उनके इस वार्ड में तकरीबन 300 घर है, जो पानी के वजह से परेशान है। विभाग ने सीवरेज लाइन बिछाने के लिए रोड को भी उखाड़ दिया है। जिससे सड़क के नीचे दबे पानी की पाइप भी कई जगह पर टूट गई।
जिसके वजह से वार्ड वासियों को पानी की समस्या होने लगी। क्षेत्रीय लोगों से इसकी शिकायत ठेकेदार को दिया और पाइप बिझाने को कहा, लेकिन सीवर लाइन को बिझाने का कार्य और धीमा कर दिया गया। जिसके वजह से 15 दिनों से पानी की समस्या बनी हुई है। वार्डवासियों का कहना है कि सड़कें टूट जाने के वजह से भारी समस्या हो रही है। वार्ड के लोगों का कहना है कि वार्ड में पानी की समस्या दूर करने के लिए पानी की पाइप बिछाया जाए।
उनका कहना है कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। वहीं पीडब्ल्यूडी विभाग के उपमंडल अधिकारी राजकुमार ने बताया कि ठेकेदार को 100 फुट के टुकड़े की खुदाई करने के बाद पाइप लाइन दबाने के आदेश दिया गया था। लेकिन पेयजल लाइन टूट जाने के वजह से समस्या उत्पन्न हो गई। रिपेयर करने के लिए कर्मचारी को भेजा गया है। लेकिन वार्ड के लोग नई पाइप लगाने के लिए अड़े है।
फोटो नंबर - 49
बवानीखेड़ा में पानी की टूटी हुई पाइप लाइन लेकर प्रदर्शन करते वार्डवासी
फोटो 50
बवानीखेड़ा में सीवरेज के लिए अधर में छोड़ी गई लाइन।